खम्भोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा 25 नवंबर 2025 एडमिन किरण के जन्मदिन पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया*
25 नवंबर 2025 एडमिन किरण चोनकर दीवानी धरमपुर गुजरात के जन्मदिन पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन प्रातः 7:00 किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गुलाबचंद पटेल थे। विशिष्ट अतिथि के.वी. शर्मा, समाचार संपादक-इन-चीफ, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश थे। अतिथि सुनील दत्त मिश्रा, छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेता उपस्थित रहे थे। सरस्वती वंदना उषा दावड़ा गुजरात ने प्रस्तुत की। संस्था अध्यक्ष डॉ. शैलेश वानिया शैल ने अतिथियों का परिचय कराया। कुल 51 सम्मानित कवि मित्रों ने भाग लिया, प्रीति परमार "प्रीत" जी ने मंच की शोभा बढ़ाई। व्हाट्सएप ग्रुप 587 कवियों से खचाखच भरा हुआ था। संस्था उपप्रमुख निलेश राठोड नील द्वारा डिजिटल प्रमाण पत्र वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन जमाभाई वी सोलंकी गुजरात ने किया। राष्ट्रगान फोरम आर. मेहता ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे समाप्त हुआ। भारत माता की जय।

Comments
Post a Comment