बैठक के दौरान राष्ट्रीय एजीएम की डिब्रीफिंग प्रस्तुत की गई। साथ ही आगामी 07 एवं 08 मार्च 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की एग्जीक्यूटिव कोर कमेटी की बैठक के लिए स्वयंसेवकों (Volunteers) के नाम आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर सदस्यों को आईडी कार्ड के महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया तथा सदस्यता अभियान (Membership Drive) भी चलाया गया।
बैठक में संगठन के भविष्य के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। इसके साथ ही संगठनात्मक मजबूती के लिए श्री अजय सिंह जी को सर्वसम्मति से संगठन सचिव (Organization Secretary) के पद पर चयनित किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।
विशेष रूप से बैठक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिवस इस वर्ष व्यस्त कार्यक्रमों के कारण 23 जनवरी के स्थान पर आज श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इसके अतिरिक्त विलंबित वेटरन डे (पूर्व सैनिक दिवस), जो सामान्यतः 14 जनवरी को मनाया जाता है, उसका भी आज सामूहिक रूप से आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों की एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुई।
डॉ राघवेंद्र मिश्रा कार्यपालक संपादक

Comments
Post a Comment