लाडनूं । यहां स्वर्णिम भारत कॉलोनी परिसर में रंगरसिया होली उत्सव आयोजन समिति व करिअर मंत्र संस्थान के तत्वावधान में रंगरसिया कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ कमल सिंह बैद की अध्यक्षता में हुआ । जबकि मुख्य अतिथि पद्मश्री से विभूषित डॉ बतुल बेगम थी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आचार्य महाश्रमण योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद एवं राजेश दूगड़ वापी, पूर्व अल्पसंख्यक विभाग राज्य मंत्री फिरोज खान थे । कार्यक्रम में वेद प्रकाश शर्मा एंड पार्टी जयपुर व मुकुल आकाश और रोहित राज ग्रुप ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। जिन्हें लोगों ने वंस मोर के साथ सुना । कार्यक्रम में राधा कृष्ण रास व राजस्थानी गीतों को खूब सारा गया। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में होली उत्सव का आनंद लिया। पूर्णतः पारिवारिक माहौल में हुए इस कार्यक्रम में मांड गायिका बतूल बेगम ने मां ड शैली में विभिन्न भजन और लोकगीत गाकर लोगों को आकर्षित किया । आयोजन में आसपास के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। 

कार्यक्रम में जैन विश्व भारती की निदेशक एडवोकेट विजय श्री शर्मा, प्रिंसिपल रचना बालानी, सेवानिवृत्ति सूबेदार सरदार सिंह, राजकुमार भुतोडिया हैदराबाद , सुनीता वर्मा,चंद्रेश गोलछा चौथमल किला, समाजसेवी विनोद पटावरी, प्रवीण बरडिया ,मनीष गोठड़िया शिलांग , हनुमान मल जांगिड़, भवानी सिंह, अविनाश लोहिया, विशाल वर्मा, राजपाल सिंह, राहुल सोनी, जितेश सोनी, वैद्य ओम प्रकाश शर्मा चूरू सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो संख्या एक लाडनूं।रंग रसिया कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार हुए एवं होली का लुत्फ उठाते हुए लोग


Comments
Post a Comment