दादाजी की पेंशन आएगी तो नई पैंट लूंगा…’ अनाथ बच्चे का दर्द सुन पसीजा टीचर का दिल, अगले दिन जो किया वो रुला देगा आपको
माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं, मासूम की कहानी सुनाई
बातो ही बातों में जब टीचर शुभम को पता चला कि इस छोटे बच्चे के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, तो क्लास का माहौल एक पल के लिए बहुत उदास हो गया। उसका उदास चेहरा देखकर टीचर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर उस अनाथ बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और कसकर गले लगा लिया। इस दिल को छू लेने वाले वीडियो को खुद टीचर ने इंस्टाग्राम अकाउंट '@shubham_sherwal' पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है 'इस मासूम की आंखों में कितना दर्द है।'
अगले दिन स्कूल में हुआ चमत्कार, टीचर ने पेश की इंसानियत की मिसाल
इस कहानी का सबसे खूबसूरत और भावुक हिस्सा अगले दिन देखने को मिला। टीचर शुभम शेरवाल सिर्फ उस बच्चे को गले लगाकर या सांत्वना देकर ही नहीं रुके, बल्कि अगले दिन वे राज के लिए नई शर्ट और पैंट लेकर स्कूल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपने ही हाथों से राज को वह नई ड्रेस पहनाई। वीडियो के इस हिस्से में नई ड्रेस पहनकर उस मासूम के चेहरे पर जो खुशी और सुकून नजर आ रहा है, वह वाकई हर किसी का दिल जीतने वाला लम्हा है।
सोशल मीडिया पर असली हीरो बने टीचर, मिले करोड़ों व्यूज
इंसानियत की इस अद्भुत मिसाल वाले वीडियो को इंटरनेट पर खूब प्यार मिल रहा है। इसे अब तक 2.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 31 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोग भावुक होकर टीचर पर दुआओं का सैलाब लुटा रहे हैं और नेटिजन्स उन्हें ‘असली हीरो’ व ‘सच्चा गुरु’ बता रहे हैं। लोगों का साफ कहना है कि सच्ची शिक्षा सिर्फ किताबों के पन्नों में नहीं, बल्कि ऐसे नेक आचरण में झलकती है। इस टीचर ने पूरी दुनिया के सामने यह साबित कर दिया है कि एक शिक्षक भले ही किसी बच्चे के लिए उसके माता-पिता की कमी पूरी न कर सके, लेकिन उसके जीवन का सबसे मजबूत सहारा जरूर बन सकता है।

Comments
Post a Comment