आज महान पर्व का दिन है,
आज बाबा साहब का जन्म दिवस है,
उन्होंने पढ़ाई को हथियार बनाया,
और संविधान का निर्माण किया,
वह सूरज जिसने अक्षरों,
को हथियार बनाकर,
जुल्म के खिलाफ आवाज उठाया,
और रोशनी से भारत को राह दिखाए,
वह बुद्धिजीवी जिसने,
छुआछूत के अंधेरे को,
आसानी से दूर भगाए,
आपकी हर कदम हमारे प्रेरणा है,
वह क्रांतिकारी जिसने,
जाति पाति के फर्क को,
हमेशा के लिए किया दूर,
आपकी उम्मीदें हमारी तरक्की है,
(2)
वही देश के भाग्य विधाता,
सदा अहिंसा के पथ पर चलकर,
लोगों में समानता को जगाया,
उनकी आत्मा की आवाज से,
भारत का संविधान बना,
पूरे विश्व में नाम उनका,
कुंज उठा जय जयकार के साथ,
वे ही है भीमराव अंबेडकर,
मानवता में मानवता को जगाया,
उनकी अच्छाइयां देश को आगे बढ़ाया,
नर नारियों को अधिकारी दिलाया,,
भारत की संविधान का,
निर्माण करके अखंड ज्योति जलाए,
वे ही है भीमराव अंबेडकर,
डॉ भीमराव अंबेडकर कि,
शिक्षा से बदल गया भारत,
जब तक सूरज चांद रहेगा,
बाबा भीमराव का नाम अमर रहेगा,
के .वी . शर्मा
लेखक
संपादक

Comments
Post a Comment