Skip to main content

व्यक्ति को सदैव पुरुषार्थ करना चाहिएश्रावकों ने आचार्य महाश्रमण का जन्म दिवस मनाया


लाडनूं
। सुधर्मा सभा में आचार्य महाश्रमण ने अपने 65वें जन्मोत्सव पर पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि प्रश्न हो सकता है कि जन्म क्यों होता है? एक दिन में कितने बच्चों का तो कितने पशुओं का और भी कितने-कितने प्राणियों का जन्म होता होगा। जन्म के संदर्भ में कहा गया है कि प्रमादी जीव बार-बार जन्म लेता है, गर्भ में आता है। आदमी के भीतर चार कषाय होते हैं- क्रोध, मान, माया और लोभ।


 इन कषायों की प्रबलता के कारण अगले जन्म के मूल का अभिसिंचन किया करते हैं। जन्म को भी दुःख कहा गया है, लेकिन मानव जीवन मिलना भी मानों महत्त्वपूर्ण है। मानव जन्म लिए बिना जन्म-मरण से मुक्ति नहीं मिल सकती, इसलिए मानव जन्म का अपना महत्त्व है। जन्म लेना भाग्य की बात होती है, लेकिन पुरुषार्थ करना अपने हाथ की बात होती है। आदमी को यह सोचना चाहिए कि जन्म तो


लाडनूं।
आचार्य महाश्रमण के जन्मोत्सव पर गीतिका प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ता भाग्य से मिल गया, लेकिन अब मुझे सत्युरुषार्थ करना चाहिए। वह मानव मानो धन्य होता है तो अपने जीवन में सत्पुरुषार्थ करता है, शुभ योगों की प्रवृत्ति में रहता है और अपनी आत्मा के कल्याण का प्रयास करता है। सांसारिक कार्यों का भी अपना मूल्य हो सकता है,


 किन्तु अध्यात्म की दृष्टि से देखा जाए तो धर्म की साधना बहुत बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि आदमी को अपने आगे के विषयमें सोचने का प्रयास करना चाहिए। लोगों को अनुकूलता मिल जाए, यह तो पूर्वजन्म की कमाई की बात होती है, लेकिन अगला जन्म कितना अच्छा हो अथवा जन्म मरण के चक्र से मुक्ति मिले, इसका प्रयास करना चाहिए।

 आचार्य ने आगे कहा कि तेरापंथ परिवार का मिल जाना बहुत सौभाग्य की बात है। आचार्यश्री भिक्षु के इस परिवार में करीब 52 वर्षों से रह रहा हूं। आचार्य ने इस अवसर पर साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा का स्मरण करते हुए कहा कि इस योगक्षेम वर्ष के आयोजन में उनका भी निवेदन था और मैंने उनका निवेदन स्वीकार कर लिया था।


शासनमाता जैन विश्व भारती के मुख्य न्यासी जयंतीलाल सुराणा, जैन विश्व भारती मान्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, जैन विश्व भारती के न्यासी राजेश दुग्गड, वापी, ललितकुमार दूगड़, तेजकरण बोथरा, नरपत दूगड़, तेजकरण सुराणा, प्रभा दूगड़, योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, महामंत्री निर्मल कोटेचा, संपतराज डागा, संजय खटेड़, निर्मल नौलखा, सूरजमल नाहटा ने अपनी अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में डॉ कमल सिंह बैद द्वारा प्रस्तुत गीतिका का कार्यकर्ताओं द्वारा संगान किया गया, जिसे श्रावकों ने खूब सराहा!

          Dr Kamal baid ji Excutive EDITOR 


Comments

Popular posts from this blog

आज सुबह 0700 बजे, ईस्ट शिर्डी साईं वॉकर्स क्लब ने ईस्ट पॉइंट कॉलोनी के वृंदावनम पार्क में डब्लू.आर. डॉ. कमल बैद का सम्मान किया

आज सुबह 0700 बजे, ईस्ट शिर्डी साईं वॉकर्स क्लब ने ईस्ट पॉइंट कॉलोनी के वृंदावनम पार्क में डब्लू.आर. डॉ. कमल बैद का सम्मान किया। क्लब कमिटी ने श्री कमल बैद को कुछ समय के लिए पार्क में आने का न्योता दिया था और श्री कमल बैद ने 50 अच्छी क्वालिटी की कुर्सियाँ दान कीं। इस मौके पर, वॉकर्स इंटरनेशनल के एडिशनल सेक्रेटरी जनरल और क्लब के मेंबर डॉ. नंदूरी रामकृष्णा ने आए हुए लोगों का स्वागत किया, जबकि क्लब के ऑर्गनाइज़र और वकील वाई.वी. नरसिम्हा राव ने श्री कमल बैद का सम्मान किया। इस प्रोग्राम में डॉ. नायडू, क्लब प्रेसिडेंट श्री एम. सत्यनारायण, श्री आर. बंगाराजू, वॉकर्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरआर महेश, योग टीचर श्री जयलक्ष्मी, श्री ज्योति कमला ने श्री कमल बैद की सेवाओं की तारीफ़ की। श्री कमल बैद ने कहा कि वे इस पार्क में लगे खूबसूरत पेड़ों से बहुत प्रभावित हुए हैं और कहा कि वे इस पार्क के डेवलपमेंट और कॉलोनी के लोगों की सुविधा के लिए किसी भी कंस्ट्रक्शन या बिल्डिंग के लिए आगे आएंगे। बाबा बाज़ार के मैनेजर श्री रवि अपनी भजन मंडली के साथ आए और सभी को प्रसाद बांटा। कार्यक्रम का समापन श्री मुरली ...

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन द पू रेलवे रांची मंडल हटिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्पन्न ।

आज दिनांक 08 3 2026 ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस हटिया में बड़े हर्षोल्लास वातवरण में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम मे वार्ड 50 की पार्षद श्रीमतीं सुनीता तिग्गा एवम वार्ड 51 की पार्षद श्रीमतीं सविता लिंडा बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित हुई । इन दोनों पार्षदों का पुष्प अंगवस्त्र एवम कलम दे कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।पुनः दोनों के कर कमलों से केक भी काट गया । मंच का संचालन  सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सह सचिव चंचल कुमार सिंह ने किया । संगठन की सहायक सचिव लीला सिंह  ने महिलाओं के सम्मान  अधिकारों और समाज मे उनके योगदान का ज़िक्र किया । सभा को संबोधित करते हुए पार्षद सुनीता तिग्गा ने कहा कि महिलाएं परिवार समाज और देश के विकाश में महत्वपूर्ण भमिका निभाती है । अपने विचार प्रकट करते हुए पार्षद सविता लिंडा ने कहा कि महिलाएं एक  मां  बहन  बेटी और पत्नी के रूप में हमेशा प्रेरणा और शक्ति का स्रोत होती है। इस कार्यक्रम में 38 सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई ।कमला टोप्पो  कलावती देवी। शीलमनी लिंडा। सुनीता टोप्पो  सोनी खलखो अमर। जयंती सरकार रीना शेक सिया...

भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट ‘INS तारागिरी’ विशाखापत्तनम में कमीशन किया गया रक्षा मंत्री ने कहा कि यह युद्धपोत भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और ज़बरदस्त नौसैनिक शक्ति का प्रतीक है। “आज के समय में एक मज़बूत और सक्षम नौसेना बनाना बेहद ज़रूरी है।” श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों, चोक पॉइंट्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित कर रही है, जो हमारे राष्ट्रीय हितों से गहराई से जुड़े हैं; इस तरह भारत एक ज़िम्मेदार समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है।

INS तारागिरी, जो प्रोजेक्ट 17A क्लास का चौथा शक्तिशाली जहाज़ है, को 03 अप्रैल, 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। आधुनिक नौसैनिक जहाज़ निर्माण का एक बेहतरीन नमूना, यह नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट (छिपकर चलने वाला जहाज़), जिसका वज़न लगभग 6,670 टन है, वॉरशिप डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन किया गया है और Mazagon Dock Shipbuilders Limited द्वारा MSMEs के सहयोग से, कई तरह के ऑपरेशन्स के लिए बनाया गया है। यह उन्नत स्टेल्थ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है ताकि इसका रडार सिग्नेचर (रडार पर दिखने की संभावना) काफी कम हो जाए, जिससे इसे मुश्किल हालात में भी दुश्मन पर भारी पड़ने की क्षमता मिलती है। 75% से ज़्यादा स्वदेशी सामग्री के साथ और बहुत कम समय में बनाया गया, INS तारागिरी भारत की जहाज़ निर्माण की काबिलियत और मज़बूत सरकारी-निजी सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण है। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में INS तारागिरी को सिर्फ़ एक युद्धपोत ही नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और ज़बरदस्त नौसैनिक शक्ति का प्रतीक बता...