लाडनूं : दिनांक 27/04/2026 को विद्या भारती द्वारा संचालित स्थानीय आदर्श विद्या लाडनूं में वंदना सभा का शुभाराम्भ 'मां सरस्वती के समक्ष अतिथिगणों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्थानीय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक पुरूषोतम सोनी ने अतिथिगणों का स्वागत एवं परिचय करवाकर व स्मृति चिह्न भेंट करवाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर एडवोकेट विजय कुमार चौपडा ने बताया कि हमारा देश भारत एक महान और विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां कि संस्कृति, परम्पराएं, और इतिहास हमें गर्व का अनुभव कराते है। हमें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, देश के प्रति हमारा कुछ कर्तव्य और जिम्मेदारियों है जिन्हें निभाना हमारा कर्तव्य है। हमें हमारे देश को विकसित करने के लिए हर क्षेत्र में अपना योगदान देना है।
समाजसेवी कमल सिंह बैद ने बताया चरित्र मनुष्य की वह असली पूंजी है जो उसे समाज में सम्मान दिलाती है और एक श्रेष्ठ इंसान बनाती है। चरित्र का निर्माण रातों-रात नहीं होता, बल्कि यह बचपन से ही मिलने वाले संस्कारों की नींव पर खड़ा होता है। जिस प्रकार एक बीज से विशाल वृक्ष बनने के लिए खाद ओर पानी की आवश्यकता होती है वैसे ही संस्कारों द्वारा मनुष्य के व्यक्तित्व का परिमार्जन होता है
। बैद ने विद्या मंदिर को प्रतिवर्ष एक लाख रूपये पांच वर्ष तक आर्थिक सहयोग देने की भी घोषणा की है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार छलानी, भामाशाह इन्द्राजमल भूतोड़िया, समाजसेवी तेजकरण बोथरा, सेविका समिति की संयोजिका संगीता चौपडा, आदर्श शिक्षा संस्थान डीडवाना के अध्यक्ष रामेश्वरलाल सूंटवाल, प्रधानाचार्य रमेश कुमार गौड़ व प्रधानाध्यापिका सरिता राजपूत व आचार्यगण उपस्थित रहें।
Dr Kamal baid ji Excutive Editor



Comments
Post a Comment