विशाखापत्तनम में रोटरी मीन्स बिज़नेस (RMB) द्वारा एक भव्य सक्सेस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया, जो Waltair Club में संपन्न हुआ। इस अवसर पर “बीयर एंड बिरयानी नाइट” के साथ व्यावसायिक नेटवर्किंग और आपसी सहयोग का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति श्री जय प्रकाश बाबू वल्लुरी (चेयरमैन – वसंत विहार बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स) एवं श्री अरुण कुमार (डायरेक्टर – अलवारदास कॉलेज) उपस्थित रहे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य RMB सदस्यों के बीच व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान प्लाईवुड, डोर्स, इंटीरियर्स, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, पेंट्स, स्टोन, फर्नीचर, लैंडस्केपिंग, लोन, CCTV, UPS एवं एजुकेशन टाई-अप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संभावित व्यवसायिक सहयोग पर चर्चा हुई।
Givers Gain” की भावना को साकार करते हुए, इस कार्यक्रम ने सदस्यों को एक मंच प्रदान किया जहाँ वे अपने नेटवर्क को मजबूत कर सकें और नए व्यापारिक संबंध स्थापित कर सकें।
RMB के इस सफल आयोजन ने यह सिद्ध किया कि Builders और Education सेक्टर का संयोजन व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हो सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।
Dr Raghawendra Misra Working EDITOR




Comments
Post a Comment