लुंबिनी/ विशाखापट्टनम, ब्यूरो रिपोर्ट। सितंबर 14 आंध्र प्रदेश की ख्याति प्राप्त कवि तथा वरिष्ठ साहित्यकार के वी शर्मा को विश्व हिंदी दिवस पर सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा हिंदी दिवस के संदर्भ में आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता के आधार पर के वी शर्मा को विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान से प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि के वी शर्मा विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश संपादक के पद पर कार्यरत हैं इनकी कई कविताएं देश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। सम्मान ग्रहण करते हुए के वी शर्मा ने कहा - हम सभी कवि कवयित्रियों की कविता का मूल्यांकन अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा होना गौरव का विषय है। शब्द प्रतिभा निष्ठा और लगन से देश विदेश के कवि, लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती आई है जो प्रशंसनीय है। आयोजित प्रतियोगिता में देश विदेश से हजारों प्रतिभागियों की सहभागिता थी जिसमें से उत्कृष्ट कविता के आधार पर 265 कवि कवयित्रियों का चयन किया गया है। के वी शर्मा को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - के वी शर्मा बहुआयामिक व्यक्तिव की लेखक और कवि हैं। इनके लेखन में एक सहजता सरलता पाई गई है समाज को रूपांतरण करने की क्षमता है इनकी कविताओं में। के वी शर्मा जिले की ख्याति लब्ध लेखिका हैं गद्य तथा पद्य विद्या में समान रूप से सृजन करते आई है। मंचों पर इनकी कविता सुनकर लोग झूम उठते हैं। इनकी दो काव्य संग्रह शीघ्र प्रकाशित होने वाली हैं। नेपाल से सम्मान की खबर पाकर के वी शर्मा के परिचितों ने शुभ कामनाएं प्रदान की हैं।
ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन द पू रेलवे रांची मंडल हटिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्पन्न ।
आज दिनांक 08 3 2026 ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस हटिया में बड़े हर्षोल्लास वातवरण में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम मे वार्ड 50 की पार्षद श्रीमतीं सुनीता तिग्गा एवम वार्ड 51 की पार्षद श्रीमतीं सविता लिंडा बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित हुई । इन दोनों पार्षदों का पुष्प अंगवस्त्र एवम कलम दे कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।पुनः दोनों के कर कमलों से केक भी काट गया । मंच का संचालन सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सह सचिव चंचल कुमार सिंह ने किया । संगठन की सहायक सचिव लीला सिंह ने महिलाओं के सम्मान अधिकारों और समाज मे उनके योगदान का ज़िक्र किया । सभा को संबोधित करते हुए पार्षद सुनीता तिग्गा ने कहा कि महिलाएं परिवार समाज और देश के विकाश में महत्वपूर्ण भमिका निभाती है । अपने विचार प्रकट करते हुए पार्षद सविता लिंडा ने कहा कि महिलाएं एक मां बहन बेटी और पत्नी के रूप में हमेशा प्रेरणा और शक्ति का स्रोत होती है। इस कार्यक्रम में 38 सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई ।कमला टोप्पो कलावती देवी। शीलमनी लिंडा। सुनीता टोप्पो सोनी खलखो अमर। जयंती सरकार रीना शेक सिया...


Comments
Post a Comment