आज दिनांक 18 01 2026 ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन द पू रेलवे आदरा का वार्षिक अधिवेशन बड़े ही उत्साह पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ ।
जगजीत सिंह बहल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि चंचल कुमार सिंह। सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सुखदेव प्रसाद मंडल अध्यक्ष पू रेलवे आसनसोल समर मुखर्जी जोनल अध्यक्ष पू रैलवे एवम एस पी सिंह अर्बन बैंक चेयर पर्सन विशिष्ठ अतिथि जबकि अतिथि के रूप में रांची से अध्यक्ष कालिदास मुंडा बीजोंन लाल हलदर जे डी पांडेय सदस्य एवम एम डी दत्ता सलाहकार गोपाल राव जे एन सिंह बालासोर के आर सी जेना उपस्थित थे । सभा को दीप प्रज्जवलित आरंभ किया गया ।अध्यक्ष एन के गुहा ने स्वागत भाषण दिया जब कि सचिव गया प्रसाद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । सभा मे महिलाओं की संख्या लगभग 50 थी । उन्होंने नारी शक्ति का प्रादर्शन किया । पुरुष सदस्यों की संख्या 150 के करीब थी । वक्ताओं ने सरकार की ढुलमुल नीति का पुरजोर विरोध किया । आठवे वेतन आयोग में काफी विसंगतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ।। संयुक्त रूप से जे एन सिंह एवम दिनेश कुमार दुबे के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्त हुई ।


Comments
Post a Comment