दिनांक 30/1/2026 शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे कक्षा छह सामाजिक विज्ञान इकाई 15 शासन इकाई 16। स्थानीय शासन पढ़ाने से पहले चुनाव के बारे में रूपरेखा बताई गई। विषय शिक्षक डॉ. शैलेश वानिया 'शैल' साहेब ने चुनाव प्रक्रिया समझाई। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व है। कुल तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था, जिसमें से प्रदीप भरवाड़ का चुनाव चिन्ह छड़ी और गोपाल भरवाड़ का चुनाव चिन्ह तलवार था। भव्या बेन ने अपना पर्चा वापस ले लिया। कुल 39 उम्मीदवारों ने अपने मतपेटी में डाले थे। चुनाव अधिकारी कक्षा सात की दो छात्राएं आर्या पटेल और मीरा चावड़ा ने मतों की गिनती में सहयोग किया। उनके द्वारा मतों की गिनती की गई। परिणाम आर्या पटेल द्वारा घोषित किया गया। इसमें प्रदीप को 22 और गोपाल को 8 वोट मिले प्रदिप की जंगी मतोसे जीत हुई।
रिपोर्ट डॉ शैलेष वाणिया शैल शिक्षा विद आर. सी मिशन स्कूल वडताल नडियाद,

Comments
Post a Comment