ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड इम्प्लाइज फेडरेशन हटिया शाखा परिसर में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया...
हटिया : : रांची: (झारखंड) : 26 जनवरी ऑल इंडिया रेलवे रिटायर्ड इम्प्लाइज फेडरेशन हटिया शाखा परिसर में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य वक्ताओं में चंचल कुमार सिंह सचिव, जगजीत सिंह बहल केन्द्रीय उपाध्यक्ष, अशोक प्रसाद मिडिया प्रभारी, जयराम प्रसाद ने गणतंत्र दिवस के महत्व और आवश्यकता पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इसके पहले सुबोध कुमार लाल भूतपूर्व जोनल ट्रेनिंग कालेज धनबाद द्वारा झंडा फहराया गया।काली दास मुंडा अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 सदस्यों की भागीदारी हुआ।इसके पूर्व 24 जनवरी, 2026 को कार्यकारणी सदस्यों कीबैठक में फैसला लिया गया कि 20 वां वार्षिक आम सभा (एजी एम) द पू रेलवे रांची का आयोजन दिनांक 28 फरवरी, 2026 को सामूदायिक भवन (प्लाश) हटिया में किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
के.वी.शर्मा, संपादक,


Comments
Post a Comment