Skip to main content

BJP में नए युग की शुरुआत: नितिन नबीन बने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष; मोदी-शाह ने दी बधाई

 नई दिल्ली/विशाखापत्तनम:विशाखापत्तनम दर्पण: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लंबे इंतजार के बाद अपना नया ‘कप्तान’ मिल गया है। मंगलवार को पार्टी ने औपचारिक ऐलान करते हुए बिहार के दिग्गज नेता और 5 बार के विधायक नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। नितिन नबीन को निर्विरोध इस पद के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि वह बीजेपी के शीर्ष पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नबीन को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है।

नड्डा की जगह संभाली कमान, दिग्गजों का मिला साथ

नितिन नबीन ने निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थान लिया है, जो साल 2020 से पार्टी की कमान संभाल रहे थे। अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया के दौरान नबीन एकमात्र उम्मीदवार थे, जिसके चलते उनकी ताजपोशी तय मानी जा रही थी। उनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने घोषणा की कि नबीन के पक्ष में नामांकन पत्रों के कुल 37 सेट दाखिल किए गए थे, जिनमें से सभी वैध पाए गए। इसके साथ ही वह पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।

नड्डा बोले- ‘ऊर्जावान हाथों में है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी’

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने पर निवर्तमान अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने नबीन को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया। नड्डा ने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की बागडोर एक नौजवान, ऊर्जावान और प्रतिभावान नेता के हाथों में है। उन्होंने करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से नबीन का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

पिता की विरासत से शीर्ष पद तक का सफर

नितिन नबीन का जन्म 1980 में हुआ था, संयोग से इसी साल भारतीय जनता पार्टी की स्थापना भी हुई थी। वह एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी बीजेपी के कद्दावर नेता थे और चार बार विधायक रहे। पिता के निधन के बाद साल 2006 में नितिन नबीन ने राजनीति में कदम रखा और पटना पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। इसके बाद परिसीमन में बनी बांकीपुर सीट से उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार चुनाव जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की। बिहार सरकार में मंत्री रहने और पिछले महीने कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब उन्हें पार्टी का सर्वोच्च पद सौंपा गया है।     

                  के.वी.शर्मा, संपादक,


Comments

Popular posts from this blog

विशाखापत्तनम के डॉ कमल बैद को नेपाल से मिला मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान

विशाखापत्तनम/काठमांडू। विशाखापत्तनम के प्रसिद्ध कवि तथा समाज सेविका डॉ कमल बैद के नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा डॉ कमल बैद को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देशों के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान, तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है।  इस अवसर पर विशाखापत्तनम के प्रसिद्ध कवि समाज सेवक, तथा विशाखापत्तनम दर्पण पत्रिका के कार्यकारी संपादक डॉ. कमल बैद को प्रशस्ति पत्र प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।  डॉ. कमल बैद के कई एकल कृतियां प्रकाशित हैं, अभी दो साहित्यिक पत्रिकाओं का संपाद...

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद द्वारा वार्षिक आम सभा (AGM) बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

विशाखापट्टनम। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद द्वारा वार्षिक आम सभा (AGM) बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैठक में राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय एजीएम की डिब्रीफिंग प्रस्तुत की गई। साथ ही आगामी 07 एवं 08 मार्च 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की एग्जीक्यूटिव कोर कमेटी की बैठक के लिए स्वयंसेवकों (Volunteers) के नाम आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर सदस्यों को आईडी कार्ड के महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया तथा सदस्यता अभियान (Membership Drive) भी चलाया गया। बैठक में संगठन के भविष्य के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। इसके साथ ही संगठनात्मक मजबूती के लिए श्री अजय सिंह जी को सर्वसम्मति से संगठन सचिव (Organization Secretary) के पद पर चयनित किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। विशेष रूप से बैठक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिवस इस वर्ष व्यस्त कार्यक्रमों के कारण 23 जनवरी के स्थान पर आज श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इसके अतिरिक्त विलंबित वेटरन डे (प...

*ECORWWO और ECORSA ने मिलकर वॉल्टेयर डिवीज़न की महिला स्टाफ़ के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया*

महिला कर्मचारियों में फिटनेस, टीमवर्क और मेलजोल को बढ़ावा देने की एक अच्छी पहल के तहत, ईस्ट कोस्ट रेलवे विमेंस वेलफेयर ऑर्गनाइज़ेशन (ECoRWWO) ने ECoRWWO की प्रेसिडेंट श्रीमती ज्योत्सना बोहरा के मार्गदर्शन में ईस्ट कोस्ट रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (ECoRSA) के साथ मिलकर वॉल्टेयर डिवीज़न की महिला स्टाफ़ के लिए एक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। इस इवेंट में डिवीज़न के अलग-अलग डिपार्टमेंट की लगभग 130 महिला स्टाफ़ मेंबर्स ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स मीट में अलग-अलग उम्र के ग्रुप के लिए कई तरह के एथलेटिक और मनोरंजक इवेंट्स थे, जिससे सबको साथ लेकर चलने और एक्टिव पार्टिसिपेशन को बढ़ावा मिला। कॉम्पिटिशन में 100 मीटर दौड़, 50 साल से ज़्यादा उम्र की महिला स्टाफ़ के लिए 50 मीटर दौड़, तीन पैरों वाली रेस, रस्साकशी, क्रिकेट, तीरंदाज़ी और कई मज़ेदार गेम शामिल थे। माहौल बहुत अच्छा और जोश से भरा था क्योंकि पार्टिसिपेंट्स ने अपनी खेल भावना और टीम वर्क दिखाया। इस इवेंट ने न सिर्फ़ फ़िज़िकल फ़िटनेस को बढ़ावा दिया बल्कि महिला कर्मचारियों के बीच बॉन्डिंग और हौसला भी मज़बूत किया। अलग-अलग इवेंट्स म...