18 जनवरी 2026, सामान्य काल के दूसरे रविवार को, गुजरात के कोने-कोने से भक्त दोपहर तीन बजे अगनेल बाबा की समाधि पर इकट्ठा हुए। पैरिश प्रीस्ट रेव. फादर रुमाल्डो ना कर कमलों से यज्ञ अर्पण किया गया । फादर एल्टन ने खास प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और मिली कृपाओं के सबूत पेश किए। बाबा अगनेल की दुआएं और कृपाएं पेश की गईं। बीमारी और तकलीफ की एकमात्र दवा, यानी अगनेल बाबा, पवित्र समारोह तीन बजे शुरू हुआ। शाम 4.30 बजे खत्म हुआ, फिर बाबा अगनेल का जन्मदिन मनाया गया, सबसे पहले फादर ने केक, चॉकलेट और मिठाइयों का आशीर्वाद दिया, उसके बाद प्रार्थना की गई, अगनेल बाबा कमेटी के प्रेसिडेंट डॉ. शैलेश वानिया 'शैल' ने हैप्पी बर्थडे गाना गाया। भक्तों ने मिलकर गाना गुन गुनाया ।फादर ने केक काटा और बांटा। भक्तों के चेहरों पर बहुत खुशी थी। पहली बार गुजरात वडताल अगनेल बाबा धाम मे धार्मिक और ऐतिहासिक उत्सव मनाया गया ।अगनेल बाबा की जय।
रिपोर्ट डॉ शैलेष वाणिया शैल खंभोलज साहित्य सेवा संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष आणन्द गुजरात

Comments
Post a Comment