विशाखापट्टनम में शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद् देवीभागवत पुराण कथा का भव्य शुभारंभ विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)।
पूर्वांचल कीर्तन मंडली के सौजन्य से विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पहली बार विशाखापट्टनम में सरस पुराण श्रीमद् देवीभागवत पुराण कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान 17 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक सरस्वती ग्राउंड, जवाहर नगर, विशाखापट्टनम में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन का शुभारंभ 17 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल थीं। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और “जय माता दी” के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।इस महायज्ञ में विंध्याचल धाम से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा
वाचिका किरण देवी शास्त्री द्वारा श्रीमद् देवीभागवत पुराण कथा का रसपूर्ण वाचन किया जा रहा है।आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक शतचंडी महायज्ञ की पूजा एवं हवन, तथा सायं 4 बजे से 8 बजे तक श्रीमद् देवीभागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन 25 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक पूर्णाहुति एवं विशेष हवन के साथ होगा, जिसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
राघवेंद्र मिश्रा, कार्यकारी संपादक



Comments
Post a Comment