दिनांक: 08/02/2026 रविवार, सुबह - 10:00 बजे श्री जय जलाराम मंदिर, कपड़वंज रोड, एसआरपी कंपनी के सामने, नडियादमें। वरिष्ठ लेखक डॉ. दीपक पटेल (काशीपुरिया) की 128 से अधिक प्रेरक पुस्तकों में से "दुख के सागर में खुशी के मोती" पुस्तक के विमोचन के अवसर पर, गुजरात के विशेष-प्रेरक व्यक्ति के विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, खंभोलज साहित्य सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेष वाणिया 'शैल' और वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र भट्ट का विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया, अवसर पर उपस्थित कवि श्री अमृत पंड्या 'एकांत' ने शैल जी को शुभेच्छा दी।
विशाखापत्तनम/काठमांडू। विशाखापत्तनम के प्रसिद्ध कवि तथा समाज सेविका डॉ कमल बैद के नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा डॉ कमल बैद को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देशों के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान, तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर विशाखापत्तनम के प्रसिद्ध कवि समाज सेवक, तथा विशाखापत्तनम दर्पण पत्रिका के कार्यकारी संपादक डॉ. कमल बैद को प्रशस्ति पत्र प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। डॉ. कमल बैद के कई एकल कृतियां प्रकाशित हैं, अभी दो साहित्यिक पत्रिकाओं का संपाद...

Comments
Post a Comment