नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 203 रोगियों ने उठाया लाभ आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में हुआ शिविर का आयोजन
लाडनूं । यहां जैन विश्व भारती में तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आचार्य महाश्रमण के पावन सानिध्य में प्रख्यात समाजसेवी डॉ कमल सिंह बैद,विशाखापट्टनम के अर्थ सौजन्य से किया गया । आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के महामंत्री निर्मल कोटेचा ने बताया कि शिविर में डॉ अनिल जैन जींद, डॉ ऋषभ जैन जींद ,डॉ श्रेयांश घोड़ावत लाडनूं ,डॉ सुरेश जैन जींद, डॉ अंशुल जैन दिल्ली, डॉ मनीष जैन दिल्ली, डॉ बनिश जैन दिल्ली, डॉ मीठालाल जैन, डॉ सृष्टि जैन सूरत , डॉ आर एस पांडे व चिकित्सा सहायक राम अवतार सेन ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में बतौर अतिथि निर्मल सिंह बैद, दिलीप सिंह बैद, नरपत सिंह बैद एवं अमन बैद उपस्थित रहे।
वहीं आगंतुकों का स्वागत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति जैन घोषल, मंजू घोड़ावत, महिला मंडल की पूर्व मंत्री नीति नाहर, एवं पूर्व अध्यक्ष सरला बैद ने किया। कार्यक्रम में राजकुमार सुराणा व तेजकरण बोथरा ने आयोजन से जुड़ी जानकारियां प्रस्तुत की। इसी प्रकार शिविर में विशेष रूप से तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत मांडोत एवं मंत्री मनीष कोठारी उपस्थित रहे। शिविर में करीब 203 रोगियों की जांच कर उनका उपचार किया गया। आयोजक डॉ कमल सिंह बैद ने बताया कि शिविर प्रतिमाह आयोजित किया जाएगा। आभार ज्ञापन तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के स्थानीय अध्यक्ष डॉ श्रेयांश घोड़ावत ने किया।फोटो संख्या एक कैप्शन ।लाडनूं। जैन विश्व भारती में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए अतिथि एवं आचार्य महाश्रमण को शिविर से जुड़ी जानकारियां प्रस्तुत करते हुए संस्था पदाधिकारी




Comments
Post a Comment