Skip to main content

आचार्य महाश्रमण की सन्निधि में भगवान महावीर की जन्म जयंती का भव्य आयोजन* *-कृतार्थ व सुखी आत्मा हैं भगवान महावीर -आचार्य महाश्रमण* प्रभात फेरी में मंगल गान से कमल बैद ने जगाई अलख

लाडनूं।  यहां जैन विश्व भारती की सुधर्मा सभा में महावीर जयंती पर प्रवचन करते हुए आचार्य महाश्रमण ने कहा कि  भगवान महावीर का अहिंसा का संदेश युद्धरत राष्ट्र या राष्ट्राध्यक्षों के पास किसी रूप में पहुंचें तो अहिंसायुक्त चिंतन हो, जिससे हिंसा को विराम मिले। विकास के लिए अहिंसा व शांति की अपेक्षा होती है। दुनिया में हर जगह शांति की बारिश हो।  उन्होंने कहा किराष्ट्रसंत आचार्य श्री तुलसी की इस जन्मभूमि में मुझे काफी वर्षों बाद भगवान महावीर की जन्म जयंती को मनाने का अवसर मिला है। आज की यह शुक्ला त्रयोदशी किसी रूप में आचार्यश्री भिक्षु से भी जुड़ी हुई है। उनका जीवन तो मानों भगवान महावीर से बहुत समानता रखने वाला है। भगवान महावीर का जन्म शुक्ला त्रयोदशी को तो आचार्यश्री भिक्षु का जन्म भी शुक्ला त्रयोदशी को हुआ। भगवान महावीर जब गृहस्थावस्था में थे तो उनका पाणिग्रहण संस्कार भी हुआ था। भगवान महावीर को गृहस्थावस्था में पुत्री की प्राप्ति हुई तो आचार्यश्री भिक्षु को भी पुत्री की प्राप्ति हुई। भगवान महावीर तीर्थ की स्थापना करने वाले आदिकर थे तो आचार्यश्री भिक्षु को तेरापंथ धर्मसंघ के आदिकर के रूप में देखा जा सकता है। दोनों का महाप्रस्थान भी जीवन के आठवें दशक में हुआ। दोनों महापुरुषों की माताओं ने सिंह का स्वप्न देखा था। दोनों महापुरुषों का महाप्रयाण काल चतुर्मासकाल के दौरान ही हुआ है। इतनी समानता का होना भी अपने आप में  महत्त्वपूर्ण हो सकता है। इस अवसर पर आचार्यश्री ने समणीवृंद को लाडनूं से बाहर न भेजने की घोषणा की। 

 इससे पूर्व भगवान महावीर के जन्म जयंती  महोत्सव का आगाज प्रभात फेरी  व भव्य शोभा यात्रा के रूप में वृद्ध सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी  कीर्ति लता के मंगल पाठ से प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी मूल ठिकाने से शुरू होकर दुगङो का बास, सब्जी मंडी,मोदियों का बास, पांचवी  पट्टी ,दूसरी पट्टी व पहली पट्टी से होते हुऎ जैन विश्व भारती प्रज्ञा निलयम में  

साध्वीप्रमुखा  विश्रुत विभा के मंगल पाठ व बाद में महाश्रमण विहार मे आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल पाठ से रैली का समापन हुआ । रैली में वरिष्ठ श्रावक डा कमल सिंह बैद का गायन लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा । वहीं महिला मंडल की कार्य समिति सदस्य राज कोचर  ने झांकीयों के बारे में बताया व उपमंत्री रेणु कोचर  ने मंगल गीत गाया।शोभा यात्रा में जैन विश्व भारती मान्य विश्वाविद्यालय , विमल विद्या विहार के छात्र-छात्राएं व टीचर्स मौजूद रहे ।

रैली में आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद  बैद, महामंत्री निर्मल  कोटेचा, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष प्रकाश  बैद ,मंत्री राकेश कोचर , अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति जैन घोसल,महिला मंडल  मंत्री लीना दुगङ , परामर्शक पुष्पा  बैद ,उपाध्यक्ष शोभा दुगङ ।अणुव्रत समिति अध्यक्ष  तेजकरण बोथरा ,महेंद्र बाफना, राजेंद्र खटेड , मंजू बेद सुमन गोलछा,  , भागचंद बरङिया ,सुरेंद्र घोसल,अजीत सिंह चोरङिया विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्य गण मौजूद रहे।
Dr Kamal Singh Baid Managing EDITOR 


Comments

Popular posts from this blog

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन द पू रेलवे रांची मंडल हटिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्पन्न ।

आज दिनांक 08 3 2026 ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस हटिया में बड़े हर्षोल्लास वातवरण में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम मे वार्ड 50 की पार्षद श्रीमतीं सुनीता तिग्गा एवम वार्ड 51 की पार्षद श्रीमतीं सविता लिंडा बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित हुई । इन दोनों पार्षदों का पुष्प अंगवस्त्र एवम कलम दे कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।पुनः दोनों के कर कमलों से केक भी काट गया । मंच का संचालन  सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति सह सचिव चंचल कुमार सिंह ने किया । संगठन की सहायक सचिव लीला सिंह  ने महिलाओं के सम्मान  अधिकारों और समाज मे उनके योगदान का ज़िक्र किया । सभा को संबोधित करते हुए पार्षद सुनीता तिग्गा ने कहा कि महिलाएं परिवार समाज और देश के विकाश में महत्वपूर्ण भमिका निभाती है । अपने विचार प्रकट करते हुए पार्षद सविता लिंडा ने कहा कि महिलाएं एक  मां  बहन  बेटी और पत्नी के रूप में हमेशा प्रेरणा और शक्ति का स्रोत होती है। इस कार्यक्रम में 38 सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई ।कमला टोप्पो  कलावती देवी। शीलमनी लिंडा। सुनीता टोप्पो  सोनी खलखो अमर। जयंती सरकार रीना शेक सिया...

आज सुबह 0700 बजे, ईस्ट शिर्डी साईं वॉकर्स क्लब ने ईस्ट पॉइंट कॉलोनी के वृंदावनम पार्क में डब्लू.आर. डॉ. कमल बैद का सम्मान किया

आज सुबह 0700 बजे, ईस्ट शिर्डी साईं वॉकर्स क्लब ने ईस्ट पॉइंट कॉलोनी के वृंदावनम पार्क में डब्लू.आर. डॉ. कमल बैद का सम्मान किया। क्लब कमिटी ने श्री कमल बैद को कुछ समय के लिए पार्क में आने का न्योता दिया था और श्री कमल बैद ने 50 अच्छी क्वालिटी की कुर्सियाँ दान कीं। इस मौके पर, वॉकर्स इंटरनेशनल के एडिशनल सेक्रेटरी जनरल और क्लब के मेंबर डॉ. नंदूरी रामकृष्णा ने आए हुए लोगों का स्वागत किया, जबकि क्लब के ऑर्गनाइज़र और वकील वाई.वी. नरसिम्हा राव ने श्री कमल बैद का सम्मान किया। इस प्रोग्राम में डॉ. नायडू, क्लब प्रेसिडेंट श्री एम. सत्यनारायण, श्री आर. बंगाराजू, वॉकर्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरआर महेश, योग टीचर श्री जयलक्ष्मी, श्री ज्योति कमला ने श्री कमल बैद की सेवाओं की तारीफ़ की। श्री कमल बैद ने कहा कि वे इस पार्क में लगे खूबसूरत पेड़ों से बहुत प्रभावित हुए हैं और कहा कि वे इस पार्क के डेवलपमेंट और कॉलोनी के लोगों की सुविधा के लिए किसी भी कंस्ट्रक्शन या बिल्डिंग के लिए आगे आएंगे। बाबा बाज़ार के मैनेजर श्री रवि अपनी भजन मंडली के साथ आए और सभी को प्रसाद बांटा। कार्यक्रम का समापन श्री मुरली ...

St. Joseph’s College Faculty Receives Best Thesis Award at AU Convocation from Governor From Rural Roots to Great Heights – The Inspiring Success Story of Dr. Dasari Koteswara Rao

From Rural Roots to Great Heights – The Inspiring Success Story of Dr. Dasari Koteswara Rao Rising to great heights while overcoming hardships from a humble rural background is not something everyone can achieve. However, Dr. Dasari Koteswara Rao, hailing from Bhatluru village in Guntur district, has made the impossible possible through his determination and hard work. Born into a farming family, he became the first person from his village to complete a Ph.D., bringing great pride and recognition to his community. Despite coming from a modest background, his dedication to setting and achieving high goals serves as an inspiration to the youth. Dr. Dasari Koteswara Rao continued his academic journey without interruption from primary education to higher studies. By earning multiple qualifications up to the Ph.D. level, he proved his academic excellence. Under the guidance of Prof. K. Yedukondalu in the Department of Sanskrit at Andhra University, he completed his Ph.D. on the distinguishe...