Skip to main content

तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए अपना सकते हैं ये 5 असरदार तरीके, बुरा आदत होगी दूर

 


साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस तंबाकू वाली आदत को छुड़वाने और इसके नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए होता है. कुछ लोग इस गंदी आदत को छोड़ना तो चाहते हैं, लेकिन छोड़ नहीं पाते हैं. आज के समय में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान जैसी चीजें युवाओं के बीच भी देखने को मिल रही है, जो की काफी ज्यादा गंभीर समस्या है. ये आगे जाकर बेहद ही खतरनाक भी साबित हो सकती है. इसका सेवन आपकी सेहत पर गंदा असर डालता है और कई सारी गंभीर बीमारियों के शिकार भी आप हो सकते हैं. अगर आप भी तंबाकू की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ आपको आदतें बताते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से इससे राहत पा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं.

तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए असरदार तरीके

एकदम से चीजों को छोड़ना आसान नहीं होता है इसलिए आपको धीरे-धीरे इसका सेवन कम होना होगा. जैसे मान लें अगर आप 5 सिगरेट पीते हैं, तो उसको 2 कर दीजिए और फिर धीरे-धीरे कम करके छोड़ दें.अगर आप तंबाकू की लत से छुटकारा हमेशा के लिए पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने मन में एक मजबूत वजह तय कर लेनी है. जिससे चीजें आपके लिए आसान हो जाएगी. सबसे पहले खुद से पूछें कि आप सच में इस आदत को छोड़ना चाहते हैं. दूसरों के कहने पर तंबाकू छोड़ने की कोशिश करेंगे, तो ये बात ज्यादा समय तक नहीं चलेगी.

3. परिवार और दोस्तों के साथ समय

तंबाकू की लत छोड़ने के लिए आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बीताना है उनके सहयोग से ही आप इस चीज को आसानी से छोड़ सकते हैं. आपके आसपास के लोग आपको मोटिवेट करेंगे, तो ये चीज आप आसानी से छोड़ सकते हैं.

4. हेल्दी लाइफस्टाइल

किसी भी बुरी आदत को छोड़ने के लिए आपको सबसे पहले हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना है और यही नहीं हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और पर्याप्त पानी शरीर को डिटॉक्स रखना भी आपके लिए जरूरी है. जितना आप इसको खरीदकर पीते हैं, उतने में आप इन सबको खाकर हेल्दी लाइफस्टाइल को जी सकते हैं.

5. विशेषज्ञ की सलाह

अगर आप तंबाकू की लत को छोड़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले विशेषज्ञ की सलाह आपको जरूर लेनी है. .यही हैं, जो आपको ठीक तरीके से छोड़ने की सलाह को अच्छे से बता सकते हैं. आपको समय-समय पर जाना ही चाहिए इनके पास.


Comments

Popular posts from this blog

अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा विस्तार

लाडनूं :भारती में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एसीएन हेल्थकेयर द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस संस्था को भेंट की गई। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने एसीएन के प्रतिनिधि डॉ. कमल सिंह बैद को मंगल पाठ प्रदान - करते हुए कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।  संस्था को मिली यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, परिसर संयोजक धर्मचंद लुंकड़, डॉ. शंकर आकाश, कंपाउंडर रामावतार सेन सहित मौजूद रहे। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष लुंकड़ ने बताया कि नई एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जैन विश्व भारती, लाडनूँ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 लाडनूँ, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वाधान में प्रवासी समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद विशाखापट्टनम के परिवार के अर्थ सौजन्य से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 / 17 / 18 मई को जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में होने जा रहा है। शिविर में डॉ अभिषेक सेठिया, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. यगनेश शाह , डॉ मीना शाहू, सन्तोष सेठी, डॉअश्विनी कांबले, डॉ जितेन्द्र कांबले, रूपेश नायक, रमाशंकर पांडेय, डॉ गौरव माथुर, डॉ श्रद्धा तलेकर, डॉ मीठालाल जैन, डॉ विजेन्द्र कुमार, अपनी सेवाएं देंगे । शिविर में हड्डी रोग , नेत्र रोग, ई एवं टी एवं अन्य बीमारियों के निःशुल्क इलाज किये जायेंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रकार के दायित्व सौपे गए । समिति के अनुसार शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। आम जनता के लिये 9 से 11 बजे का समय रहेगा ।