साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस तंबाकू वाली आदत को छुड़वाने और इसके नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए होता है. कुछ लोग इस गंदी आदत को छोड़ना तो चाहते हैं, लेकिन छोड़ नहीं पाते हैं. आज के समय में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान जैसी चीजें युवाओं के बीच भी देखने को मिल रही है, जो की काफी ज्यादा गंभीर समस्या है. ये आगे जाकर बेहद ही खतरनाक भी साबित हो सकती है. इसका सेवन आपकी सेहत पर गंदा असर डालता है और कई सारी गंभीर बीमारियों के शिकार भी आप हो सकते हैं. अगर आप भी तंबाकू की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ आपको आदतें बताते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से इससे राहत पा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं. तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए असरदार तरीके एकदम से चीजों को छोड़ना आसान नहीं होता है इसलिए आपको धीरे-धीरे इसका सेवन कम होना होगा. जैसे मान लें अगर आप 5 सिगरेट पीते हैं, तो उसको 2 कर दीजिए और फिर धीरे-धीरे कम करके छोड़ दें.अगर आप तंबाकू की लत से छुटकारा हमेशा के लिए पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने मन में एक म...