लाडनूं। तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वावधान में तीन दिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 मई से शुरू गा।
शिविर प्रायोजक डॉ कमल सिंह बैद ने बताया कि शिविर में डॉ अभिषेक सेठिया नेत्र रोग विशेषज्ञ, अरविंद कुमार शर्मा रितु गरेड, शेखर सिंह सेवाएं देंगे। वहीं 17 को डॉ संतोष सेठी हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ अश्वनी कांबले बीएचएमएस, डॉ जितेंद्र नांगल
कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ रुपेश नायक जनरल फिजिशियन, डॉ रमाशंकर पांडे नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ गौरव माथुर हृदय रोगविशेषज्ञ, डॉ श्रद्धा तलेकर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ मीठालाल
जैन जनरल फिजिशियन, डॉ विजेंद्र कुमार, जनरल फिजिशियन व 17 एवं 18 को डॉ याग्नेश शाह दंत रोग विशेषज्ञ एवं डॉ मीना शाह दंत रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि शिविर जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का व्यवस्थागत शिविर का व्यवस्थागत दायित्व आचार्य महाश्रमण योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति को सोंपा गया है। शिविर का उद्घाटन प्रातः 9 आचार्य महाश्रमण के मंगल पाठ से होगा।
Dr Kamal baid ji Excutive Editor





Comments
Post a Comment