Skip to main content

जनोदय न्यूज विजन के संपादक को सिलसिला ” विषय पर ऑन लाइन कवि सम्मेलन में मिला प्रशस्ति पत्र….



गुजरात की प्रतिष्ठित संस्था खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वाराआज 22 मई को सिलसिला विषय पर एक ऑन लाइन  कविसम्मेलन का आयोजन किया गया ।

जिसमे जनोदय न्यूज विजन दैनिक समाचार पत्र व जेडी न्यूज़ विज़न वेब चैनल के संपादक आर डी बाजपेई ने प्रतिभाग किया 


इस प्रतिभाग हेतु आर डी बाजपेई को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। जनोदय की पूरी टीम ने श्री बाजपेई को बधाई दी है । साथ ही

सभी ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेष वानिया “शैल” का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।


प्रेषित कविता......

सिलसिले विषय पर एक प्रयास…

..........................

यूँ ही चलता रहेगा ये ज़िंदगी का सिलसिला….

जन्म से मृत्यु तक का ये पूरा सिलसिला…

हमारी बचपन की यादों का सिलसिला…

माता पिता का प्यार दुलार और मार डाँट का सिलसिला…

स्कूल कालेज के गुरुजनों, मित्रगणों की यादों का सिलसिला…

प्यार मोहब्बत गर्ल फ्रेंड ब्वॉय फ्रेंड.…

जीवन का सिलसिला…

नौकरी रोजगार की टेंशन का सिलसिला…

शादी बच्चे जिम्मेदारी का सिलसिला…

फिर अधेड़ आयु बदलती वायु बढ़ता बोझ ..

कभी  हँसी।कभी गम इससे ही जूझते हुए हम…

चलता रहा ये यूँ ही सिलसिला….

बच्चों की शादी उनके बच्चों का सिलसिला…

फिर उम्र बढ़ी पौरुष घटा और बच्चो का बदलते व्यवहार का सिलसिला

हो गया काम आई बीमारी और फिर लाचारी का सिलसिला…

पूरा हुआ समय चल दिए हम..

लेकिन फिर होगा किसी न किसी रूप में जन्म ..

और चलता रहेगा यूँ ही ये

सिलसिला…..

आर डी बाजपेई

संपादक

जेडी न्यूज़ विज़न लखनऊ

Comments

Popular posts from this blog

जैन विश्व भारती, लाडनूँ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 लाडनूँ, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वाधान में प्रवासी समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद विशाखापट्टनम के परिवार के अर्थ सौजन्य से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 / 17 / 18 मई को जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में होने जा रहा है। शिविर में डॉ अभिषेक सेठिया, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. यगनेश शाह , डॉ मीना शाहू, सन्तोष सेठी, डॉअश्विनी कांबले, डॉ जितेन्द्र कांबले, रूपेश नायक, रमाशंकर पांडेय, डॉ गौरव माथुर, डॉ श्रद्धा तलेकर, डॉ मीठालाल जैन, डॉ विजेन्द्र कुमार, अपनी सेवाएं देंगे । शिविर में हड्डी रोग , नेत्र रोग, ई एवं टी एवं अन्य बीमारियों के निःशुल्क इलाज किये जायेंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रकार के दायित्व सौपे गए । समिति के अनुसार शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। आम जनता के लिये 9 से 11 बजे का समय रहेगा ।