Skip to main content

वयोवृद्ध मुनि आत्मानंद पंचतत्व में लीन


 लाडनूं । आचार्य महाश्रमण के विद्वान एवं वयोवृद्धशिष्य मुनि आत्मानंद का देवलोक गमन हो गया। आचार्य महाश्रमण ने उन्हें विशिष्ट मुनि बताते हुए उनकी आत्मा के कल्याण की कामना की। वहीं सकल तेरापंथ समाज ने बैकुंठी निकालकर उन्हें अंतिम यात्रा के लिए विदा किया। अंतिम यात्रा जैन विश्व भारती के मुख्य द्वार से होती हुई पहली पट्टी, ऋषभ द्वार, सदर बाजार एवं नगर के मुख्य मार्ग से गुजरी। अंतिम यात्रा के वृद्ध साध्वी सेवा केंद्र पहुंचने पर वहां विराजित साध्वियों ने दिवंगत मुनि की आत्मा के लिए मंगल कामना की तथा उन्हें जैन धर्म मंगल पाठ सुनाया। मालूम हो कि मुनि आत्मानंद का गुरुवार देर रात्रि निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा का व्यवस्थागत दायित्व आचार्य महाश्रमण योग क्षेम समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, मंत्री राजेंद्र खटेड, चिकित्सा प्रभारी डॉ कमल सिंह बैद, सलाहकार नरपत दुगड, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद बैद, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद बैद, राकेश कोचर, महेंद्र बाफना, तेजकरण बोथरा, उमेदमल बैद, विनोद पटावरी, पन्नालाल बैद, मन्नालाल बैद, प्रकाश बोकाडिया आदि ने निभाई। दिवंगत मुनि का अंतिम संस्कार जोगीदडा श्मशान भूमि पर किया गया, जहां उनके परिजनों ने उन्हें मुखाग्नि दी।

         Dr Kamal baid ji Excutive Editor 

Comments

Popular posts from this blog

अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा विस्तार

लाडनूं :भारती में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एसीएन हेल्थकेयर द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस संस्था को भेंट की गई। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने एसीएन के प्रतिनिधि डॉ. कमल सिंह बैद को मंगल पाठ प्रदान - करते हुए कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।  संस्था को मिली यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, परिसर संयोजक धर्मचंद लुंकड़, डॉ. शंकर आकाश, कंपाउंडर रामावतार सेन सहित मौजूद रहे। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष लुंकड़ ने बताया कि नई एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जैन विश्व भारती, लाडनूँ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 लाडनूँ, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वाधान में प्रवासी समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद विशाखापट्टनम के परिवार के अर्थ सौजन्य से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 / 17 / 18 मई को जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में होने जा रहा है। शिविर में डॉ अभिषेक सेठिया, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. यगनेश शाह , डॉ मीना शाहू, सन्तोष सेठी, डॉअश्विनी कांबले, डॉ जितेन्द्र कांबले, रूपेश नायक, रमाशंकर पांडेय, डॉ गौरव माथुर, डॉ श्रद्धा तलेकर, डॉ मीठालाल जैन, डॉ विजेन्द्र कुमार, अपनी सेवाएं देंगे । शिविर में हड्डी रोग , नेत्र रोग, ई एवं टी एवं अन्य बीमारियों के निःशुल्क इलाज किये जायेंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रकार के दायित्व सौपे गए । समिति के अनुसार शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। आम जनता के लिये 9 से 11 बजे का समय रहेगा ।