Skip to main content

निःशुल्क चिकित्सा शिविर दो सौ रोगी हुए लाभान्वित


 लाडनूं । तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वावधान में त्रि दिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का  आगाज जैन विश्व भारती स्थित निरामयम अस्पताल में हुआ। 


शिविर प्रायोजक डॉ कमल सिंह बैद ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नेत्र रोग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं रोगों का निदान किया गया ।जिससे 200 रोगी लाभान्वित हुए । शिविर में को डॉ अभिषेक सेठिया नेत्र रोग विशेषज्ञ, अरविंद कुमार शर्मा रितु गरेड, शेखर सिंह सेवाएं दी । 


 शिविर में अस्पताल निर्माता मानक चंद नाहटा,तेजकरण बोथरा,तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सरला बैद ,पूर्व मंत्री नीता नाहर , मीनाक्षी चोरडिया,कंपाउंडर रामावतार सेन आदि ने सेवाऐं  दी ।


 कमल बैद ने जानकारी देते हुएबताया 17  को डॉ संतोष सेठी हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ अश्वनी कांबले बीएचएमएस, डॉ जितेंद्र नांगल कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ रुपेश नायक जनरल फिजिशियन , डॉ रमाशंकर पांडे नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ गौरव माथुर हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ श्रद्धा तलेकर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ मीठालाल जैन जनरल फिजिशियन ,डॉ विजेंद्र कुमार, जनरल फिजिशियन व 17 एवं 18  को डॉ  याग्नेश शाह दंत रोग विशेषज्ञ एवं डॉ मीना शाह दंत रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे ।उन्होंने बताया  कि शिविर जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में आयोजित होगा। 


कार्यक्रम का व्यवस्थागत शिविर का व्यवस्थागत दायित्व आचार्य महाश्रमण योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति को सोंपा गया है‌। शिविर का उद्घाटन प्रातः 9 आचार्य महाश्रमण के मंगल पाठ से होगा।डॉ कमल बैद जी की सेवा काफी महत्वपूर्ण है! मैंने अपने जीवन में कमल जी जैसे व्यक्ति को नहीं देखा है! जो हर समय गरीबों की सेवा में लगे रहते हैं! 


विशाखापट्टनम से लेकर नई दिल्ली तक उनके बारे में विशेष रूप से चर्चा का विषय बन गया है! माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कमल जी को केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है! वह दिन ज्यादा दूर नहीं है! मेरी भगवान से प्रार्थना है कि कमल जी आगे भी दीन दुखियों की सेवा करते रहे! इस प्रेरणा के साथ उन्हें नमन करता हूं!

                      K.V.SHARMA EDITOR 

Comments