लाडनूं। तेरापंथ प्रोफेशनल फोर्म के तत्वावधान में जैन विश्व भारती स्थित निरामयम् हॉस्पिटल ब्लॉक में देश के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद (लाडनूं-विशाखापट्टनम्) के अर्थ सौजन्य से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में अब तक पांच सौ से ज्यादा लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
जिनमें से करीब डेढ़ सौ साधु साध्वियां है वहीं शेष अन्य नागरिक शामिल हैं। इस माह सौलह से अठारह मई तक आयोजित इस त्रिदिवसीय विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों की टीम ने उपचार किया। डॉ कमल सिंह बैद की इन विशिष्ठ सेवाओं के मध्यनजर तेरापंथ प्रोफेशनल फोर्म के निवर्तमान अध्यक्ष एवं जैविभा के मंत्री सलील लोढ़ा ने बैद का विशिष्ट सम्मान करते हुए
उन्हें मोमेन्टो आदि प्रदान किया तथा आचार्यश्री महाश्रमण जी के समक्ष उनकी सेवा यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया। इस मौके पर सुराणा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के चैयरमेन डी.सी. सुराणा सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद थे। गुरू सन्निधि में सम्मान होने पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
धन्य हुआ है जीवन मेरा, गुरू सान्निध्य सम्मान मिला अहोभाग्य है आज मेरा, मुरझाया यह कमल खिला
जीवन में सेवाओं के प्रतिफल में अक्सर सम्मान मिलते रहते हैं और कई विशिष्ट मंचों पर भी सम्मान मिले हैं। लेकिन मेरे परम् आराध्य पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में हुए सम्मान से बड़ा कोई पुरूस्कार हो नहीं सकता।"
- डॉ. कमल सिंह बैद लाडनूं-विशाखापट्टनम्





Comments
Post a Comment