Skip to main content

बंगाल में भगवा राज का सूर्योदय… सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री और शाह ने पीठ थपथपाई


विशाखापत्तनम /नई दिल्ली( विशाखापत्तनम दर्पण समाचार
)- लंबे राजनीतिक संघर्ष और चुनावी मुकाबले के बाद बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई। सुवेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था।

शुभेंदु के अलावा 5 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इन पांच नेताओं में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं। शुभेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में खुद पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, NDA शासित राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

इस मौके सुवेंदु ने कहा कि अब केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने से बंगाल में ‘डबल इंजन’ विकास का रास्ता खुलेगा और ‘सोनार बांग्ला’ का सपना साकार होगा। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में सुवेंदु अधिकारी ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के लिए यह गर्व और उत्साह का ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सिटी ऑफ जॉय’ (खुशियों के शहर) में स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और उल्लास का क्षण है। आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार का गठन हो रहा है, जो संस्थापक नेताओं के सपनों को पूरा करने जैसा है। उन्होंने कहा कि आज दशकों के कथित कुशासन का अंत हो रहा है और विकास, शांति और समृद्धि के नए युग की शुरुआत हो रही है। सुवेंदु अधिकारी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार ‘सामूहिक नेतृत्व’ के आधार पर चलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य को केवल ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ मिलकर चलाएंगे। साथ ही केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल के जरिए बंगाल के विकास को नई गति दी जाएगी

                                 के.वी.शर्मा, 

                                  संपादक,


Comments

Popular posts from this blog

लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

.       Dr Kamal Singh Baid Excutive Editor  लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम  हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वावधान में  हुआ। आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के चिकित्सा प्रभारी एवं शिविर संयोजक डॉ कमल सिंह बैद ़नी जानकारी देते हुए बताया शिविर  में 250 से ज्यादा लोगों ने फायदा उठाया। जिसमें साधु साध्वी भी शामिल रहे। शिविर में डॉ. आलोक जैन छाजेड़ किडनी रोग विशेषज्ञ,डॉ. मंजु जैन जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय नाहर सर्जन,डॉ. चंद्रकांता चपलोत जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजीव दुगड़ हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. दीपक अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ. राजेश जैन शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ. प्रज्ञा कावड़िया, डॉ. श्वेता मालू दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल जैन आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉ. अजय यादव हॉमियोपेथिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दी। शिविर की व्यवस्थाओं में आचार्य महाश्रमण योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति के प्रकाश बैद, कमल खटेड, अखिल भारतीय तेरापंथ म...

अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा विस्तार

लाडनूं :भारती में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एसीएन हेल्थकेयर द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस संस्था को भेंट की गई। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने एसीएन के प्रतिनिधि डॉ. कमल सिंह बैद को मंगल पाठ प्रदान - करते हुए कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।  संस्था को मिली यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, परिसर संयोजक धर्मचंद लुंकड़, डॉ. शंकर आकाश, कंपाउंडर रामावतार सेन सहित मौजूद रहे। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष लुंकड़ ने बताया कि नई एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जैन विश्व भारती, लाडनूँ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 लाडनूँ, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वाधान में प्रवासी समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद विशाखापट्टनम के परिवार के अर्थ सौजन्य से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 / 17 / 18 मई को जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में होने जा रहा है। शिविर में डॉ अभिषेक सेठिया, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. यगनेश शाह , डॉ मीना शाहू, सन्तोष सेठी, डॉअश्विनी कांबले, डॉ जितेन्द्र कांबले, रूपेश नायक, रमाशंकर पांडेय, डॉ गौरव माथुर, डॉ श्रद्धा तलेकर, डॉ मीठालाल जैन, डॉ विजेन्द्र कुमार, अपनी सेवाएं देंगे । शिविर में हड्डी रोग , नेत्र रोग, ई एवं टी एवं अन्य बीमारियों के निःशुल्क इलाज किये जायेंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रकार के दायित्व सौपे गए । समिति के अनुसार शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। आम जनता के लिये 9 से 11 बजे का समय रहेगा ।