आज ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन। द पू रेलवे रांची मंडल। हटिया ( 10 6 2025 संध्या ) में जून माह की मासिक बैठक सम्पन्न हुई ।
हटिया-रांची दिनांक 14 जून 2026 को औल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन हटिया शाखा का मासिक बैठक संगठन के हटिया प्रांगण में काली दास मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस बैठक में लगभग 90 सदस्यों की सहभागिता रही। सचिव चंचल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सदस्यता बढ़ाने, नियमित रूप से कार्यालय खोलने, जुलाई माह में पेंशन अदालत लगने से संबंधित चर्चा किए। 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का कार्यक्रम रखा गया है
इसके व्यवस्था पर चर्चा हुई साथ साथ 1 जूलाई 2026 को डाक्टर्स डे मंडल अस्पताल हटिया में मनाने का निर्णय लिया गया।इस माह जन्म लेने वाले जिन पेंशनरों को पेन भेंटकर सम्मानित किया गया और जन्म दिवस की बधाई दी गई वे है आर पी चौबे,बी डी सूर,बी एस सरदार। इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा, श्याम बहादुर राय,मेधू उरांव, और दुखी उरांव ने नये सदस्यों के रूप में संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य रूप से जगजीत सिंह बहल केन्द्रीय अध्यक्ष, आर पी चौबे आलोक कुंडू, वित्त प्रबंधक बी एल हलधर की उपस्थिति रही। बी एल हलधर ने मई माह का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अगले माह की बैठक 12 जूलाई को होने की घोषणा के साथ बैठक समाप्त किया गया।


Comments
Post a Comment