. डॉ राघवेंद्र मिश्रा कार्यकारी संपादक
विशाखापत्तनम, 28 जून। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती के अवसर पर वन टाउन स्थित विवेकानंद वृद्धाश्रम में एक गरिमामय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विशाखा संदेशम समाचार पत्र के प्रधान संपादक एवं प्रमुख के. वी. शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. ज़हीर अहमद ने वृद्धाश्रम के वरिष्ठ निवासियों की उपस्थिति में जयंती के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कोंटाला श्रीनिवासपुर राव, वी. एस. जगनमोहन, एन. अरुण भास्कर हरि,पीवीआर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पी रवि शंकर समाजसेवी कपिल अग्रवाल तथा रवि कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के लगभग सभी बुजुर्ग निवासियों को फल, ब्रेड एवं कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही सभी के लिए स्नेहपूर्वक भोजन की व्यवस्था भी की गई। उपस्थित अतिथियों ने पी. वी. नरसिम्हा राव के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में राघवेंद्र मिश्रा ने सभी अतिथियों, आयोजकों, समाजसेवियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों एवं विवेकानंद वृद्धाश्रम परिवार का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments
Post a Comment