Skip to main content

दिनांक: 14 जून 2026, जोधपुर अहिंसा क्रान्ति सम्मान समारोह में सम्मानित* *डॉ. कमल बैद को मिला 'आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान 2026'*


विशाखापत्तनम:विशाखापत्तनम दर्पण समाचार:
समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. कमल बैद, लाडनू | विशाखापट्टनम को भारत सरकार, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राष्ट्रनिर्माण, आत्मनिर्भरता, नवाचार और समृद्धि के लिए दिया जाता है। डॉ. बैद को यह सम्मान नेत्रहीन बालिका क्रिकेट टीम को नि:स्वार्थ सहयोग, शिक्षा, चिकित्सा सहायता और सामुदायिक कल्याण पहलों में उनके उदार योगदान के लिए मिला।


Many Problems, One Solution" के सिद्धांत पर काम करते हुए डॉ. बैद ने मानवता के प्रति असाधारण करुणा और समर्पण दिखाया है। उनका कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव और अनगिनत जीवन को ऊपर उठाने की प्रेरणा बना हुआ है।

इसके अलावा समाजसेवी डॉ. कमल बैद को  'अब्राहम लिंकन ग्लोबल एक्सीलेंस ऑनर 2026' का सम्मान व


“ यूनाइटेड स्टेट्स सर्टिफिकेट ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।

डॉ. कमल बैद को "ऑल इंडिया सोशल हार्मनी फाउंडेशन" द्वारा "द्रौपदी मुर्मू प्रेसिडेंशियल ऑनर फॉर सोशल जस्टिस" से सम्मानित किया गया।


यह तीनों अवार्ड तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टूकाका के किरदार फेम किरना भाई  के हाथों द्वारा कमल बैद को दिया गया ,बधाई - तालियों की गूंज से हाल गुंजायमान हो उठा

इस तरह के पुरस्कार और सम्मान केवल समर्पित लोगों और समाजसेवकों को ही मिलते हैं। डॉ. कमल जी भी उन्हीं में से एक हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि कमल जी को भविष्य में और भी अधिक सम्मान मिले।

                          के. वी. शर्मा, संपादक


Comments

Popular posts from this blog

लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

.       Dr Kamal Singh Baid Excutive Editor  लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम  हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वावधान में  हुआ। आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के चिकित्सा प्रभारी एवं शिविर संयोजक डॉ कमल सिंह बैद ़नी जानकारी देते हुए बताया शिविर  में 250 से ज्यादा लोगों ने फायदा उठाया। जिसमें साधु साध्वी भी शामिल रहे। शिविर में डॉ. आलोक जैन छाजेड़ किडनी रोग विशेषज्ञ,डॉ. मंजु जैन जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय नाहर सर्जन,डॉ. चंद्रकांता चपलोत जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजीव दुगड़ हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. दीपक अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ. राजेश जैन शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ. प्रज्ञा कावड़िया, डॉ. श्वेता मालू दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल जैन आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉ. अजय यादव हॉमियोपेथिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दी। शिविर की व्यवस्थाओं में आचार्य महाश्रमण योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति के प्रकाश बैद, कमल खटेड, अखिल भारतीय तेरापंथ म...

अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा विस्तार

लाडनूं :भारती में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एसीएन हेल्थकेयर द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस संस्था को भेंट की गई। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने एसीएन के प्रतिनिधि डॉ. कमल सिंह बैद को मंगल पाठ प्रदान - करते हुए कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।  संस्था को मिली यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, परिसर संयोजक धर्मचंद लुंकड़, डॉ. शंकर आकाश, कंपाउंडर रामावतार सेन सहित मौजूद रहे। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष लुंकड़ ने बताया कि नई एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जैन विश्व भारती, लाडनूँ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 लाडनूँ, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वाधान में प्रवासी समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद विशाखापट्टनम के परिवार के अर्थ सौजन्य से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 / 17 / 18 मई को जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में होने जा रहा है। शिविर में डॉ अभिषेक सेठिया, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. यगनेश शाह , डॉ मीना शाहू, सन्तोष सेठी, डॉअश्विनी कांबले, डॉ जितेन्द्र कांबले, रूपेश नायक, रमाशंकर पांडेय, डॉ गौरव माथुर, डॉ श्रद्धा तलेकर, डॉ मीठालाल जैन, डॉ विजेन्द्र कुमार, अपनी सेवाएं देंगे । शिविर में हड्डी रोग , नेत्र रोग, ई एवं टी एवं अन्य बीमारियों के निःशुल्क इलाज किये जायेंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रकार के दायित्व सौपे गए । समिति के अनुसार शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। आम जनता के लिये 9 से 11 बजे का समय रहेगा ।