Skip to main content

सेंट जोसेफ महिला महाविद्यालय में 7–8 जुलाई को “भाषा एवं साहित्य के विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका” विषय पर बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

                             के.वी. शर्मा संपादक

विशाखापट्टनम:.विशाखापत्तनम दर्पण समाचार 25 जून 2026 :विशाखापट्टनम के ज्ञानापुरम स्थित सेंट जोसेफ महिला महाविद्यालय में 7 एवं 8 जुलाई को “भाषा एवं साहित्य के विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) की भूमिका” विषय पर दो दिवसीय बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिस्टर शैजी ने दी।

सेंट जोसेफ महिला महाविद्यालय के भाषा विभागों के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी से संबंधित ब्रोशर एवं दीवार-पत्रिका का उन्होंने हाल ही में आयोजित एक बैठक में विमोचन किया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में भाषाओं और साहित्य के विकास, संरक्षण तथा प्रसार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श के लिए यह संगोष्ठी एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगी।


संगोष्ठी की संयोजिका, महाविद्यालय के तेलुगु विभाग की अध्यक्ष एवं पूर्व द्वितीय भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. पी. के. जयलक्ष्मी ने बताया कि “भाषा एवं साहित्य के विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका” विषय पर तेलुगु, हिंदी, संस्कृत, फ्रेंच तथा अंग्रेज़ी भाषाओं में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वर्तमान युग में यह संगोष्ठी विशेष महत्व रखती है। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ यूरोप, जर्मनी और अमेरिका से भी अनेक साहित्यकार, विद्वान तथा बुद्धिजीवी भाग लेंगे।


उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में सौ से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए 94736 26889 पर संपर्क कर सकते हैं।

डॉ. पी. के. जयलक्ष्मी ने बताया कि संगोष्ठी का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

.       Dr Kamal Singh Baid Excutive Editor  लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम  हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वावधान में  हुआ। आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के चिकित्सा प्रभारी एवं शिविर संयोजक डॉ कमल सिंह बैद ़नी जानकारी देते हुए बताया शिविर  में 250 से ज्यादा लोगों ने फायदा उठाया। जिसमें साधु साध्वी भी शामिल रहे। शिविर में डॉ. आलोक जैन छाजेड़ किडनी रोग विशेषज्ञ,डॉ. मंजु जैन जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय नाहर सर्जन,डॉ. चंद्रकांता चपलोत जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजीव दुगड़ हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. दीपक अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ. राजेश जैन शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ. प्रज्ञा कावड़िया, डॉ. श्वेता मालू दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल जैन आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉ. अजय यादव हॉमियोपेथिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दी। शिविर की व्यवस्थाओं में आचार्य महाश्रमण योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति के प्रकाश बैद, कमल खटेड, अखिल भारतीय तेरापंथ म...

अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा विस्तार

लाडनूं :भारती में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एसीएन हेल्थकेयर द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस संस्था को भेंट की गई। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने एसीएन के प्रतिनिधि डॉ. कमल सिंह बैद को मंगल पाठ प्रदान - करते हुए कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।  संस्था को मिली यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, परिसर संयोजक धर्मचंद लुंकड़, डॉ. शंकर आकाश, कंपाउंडर रामावतार सेन सहित मौजूद रहे। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष लुंकड़ ने बताया कि नई एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जैन विश्व भारती, लाडनूँ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 लाडनूँ, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वाधान में प्रवासी समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद विशाखापट्टनम के परिवार के अर्थ सौजन्य से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 / 17 / 18 मई को जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में होने जा रहा है। शिविर में डॉ अभिषेक सेठिया, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. यगनेश शाह , डॉ मीना शाहू, सन्तोष सेठी, डॉअश्विनी कांबले, डॉ जितेन्द्र कांबले, रूपेश नायक, रमाशंकर पांडेय, डॉ गौरव माथुर, डॉ श्रद्धा तलेकर, डॉ मीठालाल जैन, डॉ विजेन्द्र कुमार, अपनी सेवाएं देंगे । शिविर में हड्डी रोग , नेत्र रोग, ई एवं टी एवं अन्य बीमारियों के निःशुल्क इलाज किये जायेंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रकार के दायित्व सौपे गए । समिति के अनुसार शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। आम जनता के लिये 9 से 11 बजे का समय रहेगा ।