Skip to main content

 .तो आखिर कैसे ध्वस्त हो गया राम मंदिर चढ़ावे में गबन का नेट वर्क? … परिसर में वर्चस्व स्थापित करने की होड़ से जुड़ा है मामला… पहचान में आया मीडिया तक खबर पहुंचाने वाला ‘भेदिया’ घर के भेदी ने हो ढा दिया लंका मामला दबता देख मीडिया में किया लीक…

 


अयोध्या : : राम मंदिर की दानराशि में गबन प्रकरण की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने वाले ‘भेदिया’ को खोज लिया गया। अब इस समूह पर कार्रवाई की तैयारी है। हालांकि, अभी संघ के बड़े पदाधिकारियों की सहमति की प्रतीक्षा है।

यह समूह रामजन्मभूमि परिसर के सेवादारों व ट्रस्ट कर्मियों से जुड़ा है। इसने न केवल मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव टिन्नू के नेटवर्क को ध्वस्त किया, बल्कि यह बात मीडिया तक भी पहुंचाई।

नागवार गुजरा टिन्नू का दबदबा…

पखवारे भर की उठापटक व एसआईटी जांच के बीच ही सूचना लीक करने वाले को खोज कर इसकी जानकारी संघ के बड़े पदाधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। उन ट्रस्ट पदाधिकारी को भी जानकारी दे दी गई है, जिनका टिन्नू करीबी है। इस प्रकरण के तार परिसर में वर्चस्व स्थापित करने की होड़ से जुड़े हैं, अन्यथा इसे अंदर ही अंदर दबाने की तैयारी थी।

दानराशि में गबन मामले की अब तक की जांच में स्पष्ट है कि यह खेल वर्षों से चल रहा था। रामजन्मभूमि परिसर से यह बाहर भी नहीं आ पाता, यदि वहीं के लोग इसे मीडिया तक न लाते। सूत्रों का कहना है कि मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव टिन्नू का दबदबा परिसर के ही एक समूह को नागवार गुजर रहा था।

टिन्नू ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही परिसर की व्यवस्था पर वर्चस्व स्थापित कर लिया था। उसका हर कार्य में प्रभावी दखल रहता था। वह करीबी तो ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी का था, परंतु उसकी अन्य दोनों जिम्मेदारों के समर्थकों से भी पटती थी।

प्रशासन का वाकी-टाकी उसके पास रहने से वह बड़े जनसमूह को विशिष्ट दर्शन भी करा देता था। इन्हीं कारणों से उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने का चक्रव्यूह रचा गया। पहले उससे नजदीकियां बढ़ाई गईं और सारे राज इकट्ठा किए गए। फिर उन्हीं पदाधिकारी को सूचना दी गई, जिनका वह विश्वस्त रहा।

बाद में मामला दबते देख मीडिया में जानकारी लीक कर दी गई। इस घटनाक्रम का सूत्रधार कौन बना, इसे कई दिनों से खोजा जा रहा था। अब उन्हें तलाश लिया गया और संघ के पदाधिकारी व मंदिर व्यवस्था के जिम्मेदारों तक यह जानकारी पहुंचा भी दी गयी है।

जल्द ही इस समूह के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी है। अभी इस प्रकरण के पटाक्षेप की प्रतीक्षा है। इस समूह में ट्रस्ट कर्मियों के साथ कुछ स्वयंसेवक भी हैं।

अयोध्या के नहीं हैं ‘भेदिया’

सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों ने सूचना फैलाई, वे स्थानीय नहीं हैं। संघ व विहिप से तो जुड़े हैं, परंतु अन्य जिलों से यहां आकर सेवारत हैं। ये भी संघ के बड़े पदाधिकारी के विश्वस्त हैं, इसलिए तुरंत कार्रवाई से बचा जा रहा है।

उधर, एसआईटी जांच के कारण परिसर के कर्मियों में इतना भय व्याप्त हो गया है कि अब वे अपने परिचितों से भी मोबाइल फोन पर बात करने से घबरा रहे हैं। कुछ लोगों के मोबाइल जमा करा लिए जाने की भी सूचना मिली है

Comments

Popular posts from this blog

लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

.       Dr Kamal Singh Baid Excutive Editor  लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम  हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वावधान में  हुआ। आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के चिकित्सा प्रभारी एवं शिविर संयोजक डॉ कमल सिंह बैद ़नी जानकारी देते हुए बताया शिविर  में 250 से ज्यादा लोगों ने फायदा उठाया। जिसमें साधु साध्वी भी शामिल रहे। शिविर में डॉ. आलोक जैन छाजेड़ किडनी रोग विशेषज्ञ,डॉ. मंजु जैन जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय नाहर सर्जन,डॉ. चंद्रकांता चपलोत जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजीव दुगड़ हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. दीपक अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ. राजेश जैन शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ. प्रज्ञा कावड़िया, डॉ. श्वेता मालू दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल जैन आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉ. अजय यादव हॉमियोपेथिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दी। शिविर की व्यवस्थाओं में आचार्य महाश्रमण योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति के प्रकाश बैद, कमल खटेड, अखिल भारतीय तेरापंथ म...

अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा विस्तार

लाडनूं :भारती में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एसीएन हेल्थकेयर द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस संस्था को भेंट की गई। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने एसीएन के प्रतिनिधि डॉ. कमल सिंह बैद को मंगल पाठ प्रदान - करते हुए कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।  संस्था को मिली यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, परिसर संयोजक धर्मचंद लुंकड़, डॉ. शंकर आकाश, कंपाउंडर रामावतार सेन सहित मौजूद रहे। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष लुंकड़ ने बताया कि नई एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जैन विश्व भारती, लाडनूँ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 लाडनूँ, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वाधान में प्रवासी समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद विशाखापट्टनम के परिवार के अर्थ सौजन्य से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 / 17 / 18 मई को जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में होने जा रहा है। शिविर में डॉ अभिषेक सेठिया, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. यगनेश शाह , डॉ मीना शाहू, सन्तोष सेठी, डॉअश्विनी कांबले, डॉ जितेन्द्र कांबले, रूपेश नायक, रमाशंकर पांडेय, डॉ गौरव माथुर, डॉ श्रद्धा तलेकर, डॉ मीठालाल जैन, डॉ विजेन्द्र कुमार, अपनी सेवाएं देंगे । शिविर में हड्डी रोग , नेत्र रोग, ई एवं टी एवं अन्य बीमारियों के निःशुल्क इलाज किये जायेंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रकार के दायित्व सौपे गए । समिति के अनुसार शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। आम जनता के लिये 9 से 11 बजे का समय रहेगा ।