Skip to main content

हिंदी साहित्य भारती अंतर्राष्ट्रीय की आंध्र प्रदेश इकाई में मात्र बीस दिनों के भीतर एक सौ पाँच लोगों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की है। यह जानकारी हिंदी साहित्य भारती आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्षा डॉ.पी.के. जयलक्ष्मी ने एक समारोह के दौरान दी।

                     K.V.SHARMA EDITOR 


पी. के. जयलक्ष्मी ने बताया कि इन आजीवन सदस्यों में आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों के हिंदी अध्यापक, प्राध्यापक, हिंदीभाषी एवं हिंदीतरभाषी विद्वान, हिंदीप्रेमी, हिंदीसेवी तथा तेलुगुभाषी साहित्यकार भी शामिल हैं। यह विविधतापूर्ण सहभागिता हिंदी भाषा के व्यापक प्रसार तथा भाषाई समन्वय का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।


इस अवसर पर संस्था से जुड़े सभी नए आजीवन सदस्यों का अंगवस्त्र एवं हिंदी साहित्य भारती की परिचयिका भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के प्रति सभी सदस्यों की प्रतिबद्धता की सराहना की गई। उपस्थित जनों ने हिंदी के संवर्धन तथा संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।


कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्षा डॉ.पी.के. जयलक्ष्मी के साथ उपाध्यक्ष डॉ. के. अनिता, कोषाध्यक्ष श्रीमती बी. राधारानी, महामंत्री डॉ. टी. हैमा, मानद अध्यक्ष डॉ. एस. कृष्णबाबू एवं जनसंचार अधिकारी डॉ. के. राजशेखर ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।


हिंदी साहित्य भारती आंध्र प्रदेश इकाई की इस उल्लेखनीय उपलब्धि एवं सफलता पर संस्था के संस्थापक डॉ. रविंद्र शुक्ल ने अध्यक्षा डॉ.पी.के. जयलक्ष्मी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संस्था भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

हिंदी साहित्य भारती का ध्येय वाक्य है— “मानव बन जाए जग सारा, पावन संकल्प है हमारा।” संस्था “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना से प्रेरित होकर मानव मूल्यों की पुनः प्रतिष्ठा के लिए सतत प्रयत्नशील है। हिंदी भाषा के साथ-साथ प्रादेशिक एवं अन्य भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार, संरक्षण और संवर्धन के लिए संस्था के सभी सदस्य कटिबद्ध रहकर निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लेते हैं।


साथ ही, भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को भी संस्था अपने प्रमुख उद्देश्यों में सम्मिलित मानती है। भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, नैतिक आदर्शों तथा समन्वयवादी परंपराओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करते हुए संस्था समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार हेतु निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त करती है।

हिंदी साहित्य भारती आंध्र प्रदेश इकाई के अंतर्गत एक सौ पाँच आजीवन सदस्य बने




Comments

Popular posts from this blog

लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

.       Dr Kamal Singh Baid Excutive Editor  लाडनूं। जैन विश्व भारती स्थित निरामयम  हॉस्पिटल ब्लॉक में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वावधान में  हुआ। आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के चिकित्सा प्रभारी एवं शिविर संयोजक डॉ कमल सिंह बैद ़नी जानकारी देते हुए बताया शिविर  में 250 से ज्यादा लोगों ने फायदा उठाया। जिसमें साधु साध्वी भी शामिल रहे। शिविर में डॉ. आलोक जैन छाजेड़ किडनी रोग विशेषज्ञ,डॉ. मंजु जैन जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय नाहर सर्जन,डॉ. चंद्रकांता चपलोत जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजीव दुगड़ हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. दीपक अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ. राजेश जैन शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित गुप्ता दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ. प्रज्ञा कावड़िया, डॉ. श्वेता मालू दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. राहुल जैन आयुर्वेद विशेषज्ञ, डॉ. अजय यादव हॉमियोपेथिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दी। शिविर की व्यवस्थाओं में आचार्य महाश्रमण योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति के प्रकाश बैद, कमल खटेड, अखिल भारतीय तेरापंथ म...

अत्याधुनिक एंबुलेंस भेंट, चिकित्सा सेवाओं को मिलेगा विस्तार

लाडनूं :भारती में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एसीएन हेल्थकेयर द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस संस्था को भेंट की गई। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने एसीएन के प्रतिनिधि डॉ. कमल सिंह बैद को मंगल पाठ प्रदान - करते हुए कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।  संस्था को मिली यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध है। इससे गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, परिसर संयोजक धर्मचंद लुंकड़, डॉ. शंकर आकाश, कंपाउंडर रामावतार सेन सहित मौजूद रहे। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष लुंकड़ ने बताया कि नई एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जैन विश्व भारती, लाडनूँ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 लाडनूँ, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के तत्वाधान में प्रवासी समाजसेवी डॉ. कमल सिंह बैद विशाखापट्टनम के परिवार के अर्थ सौजन्य से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 / 17 / 18 मई को जैन विश्व भारती स्थित निरामय हॉस्पिटल ब्लॉक में होने जा रहा है। शिविर में डॉ अभिषेक सेठिया, डॉ अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. यगनेश शाह , डॉ मीना शाहू, सन्तोष सेठी, डॉअश्विनी कांबले, डॉ जितेन्द्र कांबले, रूपेश नायक, रमाशंकर पांडेय, डॉ गौरव माथुर, डॉ श्रद्धा तलेकर, डॉ मीठालाल जैन, डॉ विजेन्द्र कुमार, अपनी सेवाएं देंगे । शिविर में हड्डी रोग , नेत्र रोग, ई एवं टी एवं अन्य बीमारियों के निःशुल्क इलाज किये जायेंगे। शिविर की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न प्रकार के दायित्व सौपे गए । समिति के अनुसार शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। आम जनता के लिये 9 से 11 बजे का समय रहेगा ।