Skip to main content

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन। द पू रेलवे रांची मंडल हटिया द्वारा डॉक्टर्स डे भव्य रूप से सम्पन्न ।

.                  K.V.SHARMA EDITOR 
हटिया/रांची, दिनांक 1 जूलाई 2026 को मंडल रेल अस्पताल दपूरे हटिया के ओ पी डी परिसर में ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन हटिया शाखा द्वारा चिकित्सकों के सम्मान में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस जोर शोर से मनाया गया। यह दिवस सुविख्यात डाक्टर एवं द्वितीय मुख्य मंत्री पं बंगाल डा विधान चन्द्र राय के जयंती एवं पूण्य तिथि के रुप में हर वर्ष 1 जूलाई को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में मंडल रेल अस्पताल हटिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजू तिर्की, अवर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा वर्मा,डा ब्रजेश साहु,डा नीलम दयाल,डा रवि सुधीर, डा विवेक सहाय,डा सलोनी, डा प्रवीण, डा अमित, डा दीपक वर्मा, डा रुबी एवं डॉ साहिबा, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत फेडरेशन के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 82 वर्षीय जगजीत सिंह बहल के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विधान चन्द्र राय की जयंती और पूण्य तिथि की स्मृति में 1 जूलाई को पूरे भारत वर्ष में डाक्टर्स डे मना कर उन्हें सम्मानित करते हैं। डाक्टर ऐसे योद्धा हैं जो दिन रात लोगों की सेवा अपने ज्ञान, अनुभव और समर्पण से करते हैं।कोविड जैसी महामारी के समय डाक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए साहस, मेहनत एवं त्याग की भावना से लोगों की जान बचाई।


कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के सचिव चंचल कुमार सिंह के संबोधन से हुआ। उन्होंने मंच से कार्यक्रम संचालन हेतु आवश्यक निर्देश देते रहे। सभी डाक्टरों को पुष्प गुच्छ एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 40 पेंशनरों की उपस्थिति रही। डॉ ब्रजेश साहु ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने सलाह दी कि लंबी लाइन से बचने के लिए डाक्टर के चैम्बर के पास लगे क्यू आर कोड से HMIS एप के जरिए स्कैन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। अन्य सभी डाक्टरों ने अपने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। संगठन के अध्यक्ष काली दास मुंडा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी को नाश्ता का पैकेट दिया गया।

Comments