Skip to main content

श्रावण मास



बरसात के आगमन से धरती पुलकित हो उठी है,
ठंडी हवा के झोंके से मन प्रसन्न हो गया है।
देखो, श्रावण मास भक्ति के साथ चमक उठा है,
भगवान शिव की पूजाओं से घर जगमगा उठा है।

काले बादल आसमान में सुंदर ढंग से छाए हैं,
सुहावनी बारिश की बूंदें धरती को छू रही हैं।
गौरी (माता पार्वती) के व्रतों से महिलाएं पूजा कर रही हैं,
घरों में सुख-समृद्धि और उल्लास छा गया है।
            लेखक एवं संपादन के  ·वी· शर्मा

Comments