Skip to main content

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया*

.            Dr Sailesh vania Buero Gujarat 
आणन्द, गुजरात खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 28 अगस्त 2026 को प्रातः 7:00 बजे भव्य फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कवि मित्रों ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गुलाबचंद पटेल (गुजरात), विशेष अतिथिके.वी.शर्मा(विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश, समाचार संपादक) तथा मेहमान आरती तिवारी (सनत, दिल्ली) रहे। इस अवसर पर डॉ. सुनील दत्त मिश्रा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सहभागी कवि मित्रों का परिचय संस्था प्रमुख डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ द्वारा कराया गया। पुष्पवर्षा प्रीति परमार ‘प्रीत’ द्वारा की गई तथा सरस्वती वंदना उषा दावड़ा ने प्रस्तुत की। मंच संचालन एवं तकनीकी सहयोग प्रीति ‘प्रीत’ द्वारा प्रदान किया गया। रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर किरण चोनकर ‘दीवानी’ ने सुंदर एवं भावपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में 46 कवि मित्रों ने अपनी मौलिक रचनाएँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया। संस्था का ऑनलाइन मंच 611 सदस्यों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा। सभी सहभागी कवि मित्रों को संस्था प्रमुख द्वारा डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रज्ञा जैमिनी ‘स्वर्णिमा’ (दिल्ली) द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा जमाभाई वी. सोलंकी ‘कवि मुस्कान’ ने आभार व्यक्त किया। अंत में प्रातः 9:30 बजे ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन किया गया।इस अनोखे ऑनलाइन आयोजन ने रक्षाबंधन पर्व को साहित्य, संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और भाईचारे की भावना से जोड़ते हुए एक यादगार रूप प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्रता दिवस परेड में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया गौरव फुल ड्रेस रिहर्सल में 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने दिखाया अनुशासन और जज्बा |

.  Dr Raghawendra Mishra Excutive EDITOR   विशाखापत्तनम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों के तहत पुलिस बैरक मैदान में फुल एवं फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त डॉ. शंखब्रत बागची, आईपीएस ने किया। रिहर्सल के दौरान 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों की शानदार वेशभूषा, अनुशासित टर्नआउट और प्रभावशाली भागीदारी ने मैदान में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ पूर्व सैनिकों की प्लाटून के पास पहुंचे और उनकी वेशभूषा, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान पुलिस आयुक्त और एक महिला आईपीएस अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा— “आप लोगों के आने से परेड की शान बढ़ गई।” पुलिस अधिकारियों के इन उत्साहवर्धक शब्दों से पूर्व सैनिकों में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशसेवा की भावना वर्दी उतरने के बाद भी समाप्त नहीं होती। राष्ट्र...

नगर के जाने-माने समाज सेवक एवं दानदाता डॉ कमल बैद जी को नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

विशाखापट्टनम: नगर के जाने-माने समाज सेवक दानदाता और गरीबों के मसीह कहलाने वाले डॉक्टर कमल बैदा जी को गोल्ड ईरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया! यह पुरस्कार उनके प्रतिभा एवं गरीबों की सहायता को ध्यान में रखते हुए दिया गया है! मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं डॉ कमल जी को आगे और भी अधिक से अधिक पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया जाना चाहिए!                              के ·वी· शर्मा                                संपादक