Skip to main content

रक्षाबंधन पर्व का अनोखा आयोजन


आर.सी. मिशन स्कूल, वडताल में कक्षा-8 में दिनांक 27/08/2026 को प्रार्थना सभा के बाद कक्षा-कक्ष में रक्षाबंधन पर्व का अनोखे एवं भावपूर्ण ढंग से आयोजन किया गया।इस अवसर पर डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में रक्षाबंधन एक पवित्र एवं भावनात्मक त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधकर उसके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती है, जबकि भाई सदैव अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है।रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का त्योहार ही नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह, कर्तव्य और पारिवारिक संबंधों का प्रतीक भी है। इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देते हैं और साथ मिलकर खुशियाँ बाँटते हैं। भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष एवं महत्वपूर्ण स्थान है।

कार्यक्रम के दौरान संचालक आर्या पटेल एवं वर्गशिक्षक को भी विद्यार्थियों द्वारा राखी बाँधी गई। इस प्रकार कक्षा स्तर पर रक्षाबंधन पर्व की अनोखी, प्रेमपूर्ण एवं संस्कारमय ढंग से उत्साहपूर्वक ઉજવણી की गई।

रिपोर्ट डॉ शैलेष वाणिया शैल खंभोलज साहित्य सेवा संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष आणन्द गुजरात*

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्रता दिवस परेड में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया गौरव फुल ड्रेस रिहर्सल में 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने दिखाया अनुशासन और जज्बा |

.  Dr Raghawendra Mishra Excutive EDITOR   विशाखापत्तनम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों के तहत पुलिस बैरक मैदान में फुल एवं फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त डॉ. शंखब्रत बागची, आईपीएस ने किया। रिहर्सल के दौरान 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों की शानदार वेशभूषा, अनुशासित टर्नआउट और प्रभावशाली भागीदारी ने मैदान में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ पूर्व सैनिकों की प्लाटून के पास पहुंचे और उनकी वेशभूषा, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान पुलिस आयुक्त और एक महिला आईपीएस अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा— “आप लोगों के आने से परेड की शान बढ़ गई।” पुलिस अधिकारियों के इन उत्साहवर्धक शब्दों से पूर्व सैनिकों में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशसेवा की भावना वर्दी उतरने के बाद भी समाप्त नहीं होती। राष्ट्र...

नगर के जाने-माने समाज सेवक एवं दानदाता डॉ कमल बैद जी को नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

विशाखापट्टनम: नगर के जाने-माने समाज सेवक दानदाता और गरीबों के मसीह कहलाने वाले डॉक्टर कमल बैदा जी को गोल्ड ईरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया! यह पुरस्कार उनके प्रतिभा एवं गरीबों की सहायता को ध्यान में रखते हुए दिया गया है! मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं डॉ कमल जी को आगे और भी अधिक से अधिक पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया जाना चाहिए!                              के ·वी· शर्मा                                संपादक