Skip to main content

11 सूत्री मांगों को ले कर आज 19 9 2026 शहीद चौक रांची में धरना प्रदर्शन ।

हटिया- आज पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत शहीद चौक पर फ़ोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के द्वारा 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना - प्रदर्शन आयोजित किया गया.

धरना में रेलवे,पोस्टल,आर एम एस,बैंक, बी एस एन एल,राज्य सरकार पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज के सैंकड़ों पेंशनर्स प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

 जमशेदपुर,धनबाद, डाल्टनगंज और हजारीबाग के पेंशनर्स प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

 सभा की अध्यक्षता रेलवे के जे एस बहल और साधन कुमार सिंहा (डाक )ने संयुक्त रूप से किया.

 सभा का संचालन करते हुए राज्य सचिव, एम जेड ख़ान ने 19 सितंबर 1968 की केंद्रीय कर्मचारियों की हड़ताल का जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन केंद्र  सरकार ने दमनात्मक कार्रवाई करते हुए ESMO लागू कर 17 हजार से अधिक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था और 50 हजार कर्मचारियों को  डिसमिस और निलंबित किया गया था. सरकार की इस दमनात्मक करवाई से 17 कर्मचारियों की मृत्यु हुई थी. 

  आज इस दिन को हम शहादत दिवस के रूप में मना रहे हैं. हमारे साथियों के इन बलिदानों के कारण ही सरकार आवश्यकता आधारित वेतन देने पर विवश हुई. मंहगाई भत्ते का न्यूट्रलाइजेशन समाप्त हुआ।

धरना में 1968 के शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए.

 धरना सभा को रेलवे के चंचल कुमार सिंह, जे एस बहल,बी एस एन एल के नरेश लाल, झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज के एस पी सिंह, डाक के  के डी राय व्यथित,साधन सिंहा, बृज बंशी प्रसाद सिंह ،जगदेव प्रसाद, बैंक से एम एल सिंह, राज्य सरकार पेंशनर्स एसोसिएशन के नवीन चौधरी और जी डी साहू ने संबोधित किया.

मुख्य मांगे:

1. वैलिडेशन संशोधन की वापसी

2. टर्म ऑफ रेफरेंस में संशोधन

3. एन पी एस/ यू पी एस की वापसी और ओ पी एस की बहाली

4. 50% DA/ DR को वेतन और पेंशन में विलय करना

5. बैंक पेंशनर्स का अपडेशन 

6. बी एस एन एल पेंशनर्स का पेंशन  रिवीजन 

7.  अंतरिम राहत की मंजूरी

8. पेंशन कम्युटेशन की अवधि 15 से 10 साल 8 माह करना आदि

*मुख्य उपस्थिति*:

हसीना तिग्गा,अमिता तिर्की, बी बारा, इजहार अंसारी हीरा राम तिवारी, बिपिन चौधरी अशोक कुमार रामचंद्र प्रसाद अवधेश पाठक रमेश सिंह जयराम प्रसाद अख्तर शाह, रंगनाथ पांडेय धनेश्वर गोस्वामी, जयप्रकाश झा बृजबंशी प्रसाद सिंह, नरेश प्रसाद, सुधीर कुमार वर्मा,इसाक मिंज,अभिजीत मलिक, सुशील कुमार पाण्डेय,कनक चौधरी,जे भट्टाचार्य,मुरारी महतो, परीक्षित सेठ, जे बारला, जयप्रकाश,आर एन रॉय,लाल बिहारी, सुरेन्द्र प्रसाद, धनंजय कुमार, ए एन राव, कालिदास मुंडा मधुसूदन राय, एच के बनर्जी, एस सी पाल,  माया भेदुरी के अलावा सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विभागों के पेंशनर्स प्रतिनिधि शामिल हुए।

एम जेड ख़ान 

राज्य सचिव

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्रता दिवस परेड में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया गौरव फुल ड्रेस रिहर्सल में 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने दिखाया अनुशासन और जज्बा |

.  Dr Raghawendra Mishra Excutive EDITOR   विशाखापत्तनम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों के तहत पुलिस बैरक मैदान में फुल एवं फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त डॉ. शंखब्रत बागची, आईपीएस ने किया। रिहर्सल के दौरान 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों की शानदार वेशभूषा, अनुशासित टर्नआउट और प्रभावशाली भागीदारी ने मैदान में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ पूर्व सैनिकों की प्लाटून के पास पहुंचे और उनकी वेशभूषा, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान पुलिस आयुक्त और एक महिला आईपीएस अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा— “आप लोगों के आने से परेड की शान बढ़ गई।” पुलिस अधिकारियों के इन उत्साहवर्धक शब्दों से पूर्व सैनिकों में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशसेवा की भावना वर्दी उतरने के बाद भी समाप्त नहीं होती। राष्ट्र...

नगर के जाने-माने समाज सेवक एवं दानदाता डॉ कमल बैद जी को नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

विशाखापट्टनम: नगर के जाने-माने समाज सेवक दानदाता और गरीबों के मसीह कहलाने वाले डॉक्टर कमल बैदा जी को गोल्ड ईरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया! यह पुरस्कार उनके प्रतिभा एवं गरीबों की सहायता को ध्यान में रखते हुए दिया गया है! मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं डॉ कमल जी को आगे और भी अधिक से अधिक पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया जाना चाहिए!                              के ·वी· शर्मा                                संपादक