. Dr Raghawendra Mishra Excutive Editor
विशाखापत्तनम। पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति, श्री दुर्गा मंदिर, त्रिनाथपुरम के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण का छठीहार उत्सव 9 सितंबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से श्री दुर्गा मंदिर परिसर में किया जाएगा।

उत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की सामूहिक पूजा-अर्चना एवं छठीहार कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी भक्तजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति ने विशेष रूप से हरि ॐ महिला कीर्तन मंडली की सभी सदस्यों के समर्पण, सहयोग और भक्ति भावना की सराहना करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्थान: श्री दुर्गा मंदिर, त्रिनाथपुरम, विशाखापत्तनम
दिनांक: 9 सितंबर 2026
समय: शाम 6 बजे से
मुख्य आकर्षण: सामूहिक छठीहार एवं महाप्रसाद

Comments
Post a Comment