Skip to main content

साहिब, सिंध, सुल्तान…जिनकी बदौलत पटरी पर दौड़ी भारत की पहली पैसेंजर ट्रेन, कुछ ऐसी है भारतीय रेलवे की गाथा 


नई दिल्ली। रेलवे की शुरुआत का श्रेय भले ही भारत को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों को दिया जाता है लेकिन आज यह आम आदमी की मूलभूत जरूरत बन चुकी है। इसके बिना तो हम कहीं किफायती तरीके से जाने की कल्पना भी नहीं कर सकते, पर कभी आपने सोचा है कि जब पहली बार ट्रेन भारत में चली होगी तो उसका मंजर कैसा रहा होगा? चलिए आज आपको भारत में शुरू हुई पहली पैसेंजर ट्रेन के ऐतिहासिक सफर पर ले चलते हैं। 

भारतीय की पहली पैसेंजर ट्रेन की कहानी 

16 अप्रैल 1853 के दिन भारत में पहली बार पैसेंजर ट्रेन पटरियों पर दौड़नी शुरू हुई थी। उस समय दोपहर के साढ़े तीन बज रहे थे और 400 यात्रियों को लिए यह ट्रेन मुंबई के बोरीबंदर स्टेशन से ठाणे के लिए रवाना हो रही थी। इसे अपने गंतव्य तक पहुंचने में 1 घंटे 15 मिनट का समय लगा।  

पहली ट्रेन के इंजन: साहिब, सिंध और सुल्तान

पहली पैसेंजर ट्रेन को चलाने के लिए ब्रिटेन से खास तीन इंजन मंगवाए गए थे, जिनके नाम रखे गए : साहिब, सिंध और सुल्तान। इन्हीं तीन इंजनों की मदद से ट्रेन को खींचा गया और तब जाकर 14 डिब्बों वाली यह रेल अपने गंतव्य तक पहुंच पाई। कहते हैं कि इन इंजनों को बनाने में ब्रिटिश इंजीनियर रिचर्ड ट्रेविथिक का महत्वपूर्ण योगदान था। 

उन्होंने साल 1804 में दुनिया के पहले भाप से चलने वाले इंजन का आविष्कार किया था, तब जाकर पूरी दुनिया में रेल का विस्तार संभव हो सका। 

रेल बनाने का फैसला किसका था? 

वैसे तो भारत में रेलवे नेटवर्क बनाने का सबसे पहले ख्याल लॉर्ड हार्डिंग को आया था। उनका मानना था कि रेलवे देश में व्यापार और सैन्य ताकत बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होगी, लेकिन इस फैसले को निर्णायक बनाने में भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी की अहम भूमिका रही। उन्हीं की बदौलत पहली ट्रेन मुंबई के बोरीबंदर से ठाणे के बीच चली। 

इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी ने प्लान अमल में लाने के लिए ब्रिटेन की प्राइवेट कंपनियों को न्योता दिया। नतीजतन 'ग्रेट इंडियन पेनिंसुलर रेलवे' (GIPR) नामक कंपनी को भारत में पहली बार पटरी बिछाने और ट्रेन शुरू करने का काम सौंपा गया। 1850 में इस काम को शुरू किया गया था और तीन सालों के अंदर दक्कन क्वीन बनकर तैयार भी हो गई थी

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्रता दिवस परेड में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया गौरव फुल ड्रेस रिहर्सल में 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने दिखाया अनुशासन और जज्बा |

.  Dr Raghawendra Mishra Excutive EDITOR   विशाखापत्तनम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों के तहत पुलिस बैरक मैदान में फुल एवं फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त डॉ. शंखब्रत बागची, आईपीएस ने किया। रिहर्सल के दौरान 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों की शानदार वेशभूषा, अनुशासित टर्नआउट और प्रभावशाली भागीदारी ने मैदान में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ पूर्व सैनिकों की प्लाटून के पास पहुंचे और उनकी वेशभूषा, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान पुलिस आयुक्त और एक महिला आईपीएस अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा— “आप लोगों के आने से परेड की शान बढ़ गई।” पुलिस अधिकारियों के इन उत्साहवर्धक शब्दों से पूर्व सैनिकों में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशसेवा की भावना वर्दी उतरने के बाद भी समाप्त नहीं होती। राष्ट्र...

नगर के जाने-माने समाज सेवक एवं दानदाता डॉ कमल बैद जी को नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

विशाखापट्टनम: नगर के जाने-माने समाज सेवक दानदाता और गरीबों के मसीह कहलाने वाले डॉक्टर कमल बैदा जी को गोल्ड ईरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया! यह पुरस्कार उनके प्रतिभा एवं गरीबों की सहायता को ध्यान में रखते हुए दिया गया है! मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं डॉ कमल जी को आगे और भी अधिक से अधिक पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया जाना चाहिए!                              के ·वी· शर्मा                                संपादक