वडताल, खेडा, गुजरात आर.सी. मिशन स्कूल, वडताल के कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 8/9/ 2026 को दिव्य हिंडोला उत्सव दर्शन के साथ शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व विद्यालय के मैनेजर रेव. फादर रूमाल्दो से अनुमति तथा विद्यालय के आचार्य श्री अनिकेत डाभी की स्वीकृति ली गई। वर्ग शिक्षक डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न कार्यों का विभाजन किया गया। भोजन की जिम्मेदारी आर्या पटेल को सौंपी गई।प्रार्थना के बाद कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति ली गई। इसके पश्चात 33 विद्यार्थी बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे, जहां बैंक मैनेजर श्री अंकित पंचाल नेविद्यार्थियों को बैंकिंग लेन-देन, एटीएम कार्ड, एफडी, लॉकर आदि के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।इसके बाद विद्यार्थियों ने पोस्ट ऑफिस का शैक्षणिक भ्रमण किया। पोस्ट मास्टर ने अंतर्देशीय पत्र, डाक टिकट, पत्र व्यवहार तथा धन के लेन-देन संबंधी जानकारी विद्यार्थियों को दी।




Comments
Post a Comment