Skip to main content

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा ‘मानवता’ विषय पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित

.   Dr Sailesh vania Buero Chief Gujarat 
आणन्द, गुजरात खंभोलज, 30 सितंबर 2026 खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा बुधवार को सुबह 7 बजे ‘मानवता’ विषय पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के कवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से मानवता, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका (गुजरात) से चन्द्रवदन मेहता ‘माशूक’ तथा विशिष्ट अतिथि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से के. वी. शर्मा उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश की गीता पांडेय ‘अपराजिता’ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत संरस्तुत की। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ ने किया।संस्था की राष्ट्रीय सचिव प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने अपने सहयोग से व्हाट्सएप फोरम की गरिमा एवं सुंदरता बढ़ाई। इस अवसर पर कुल 25 कवियों ने अपनी स्वरचित रचनाएँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के व्हाट्सएप ग्रुप में 598 सदस्य जुड़े हुए थे।कवि सम्मेलन में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के कवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी रचनाकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से मानवता के महत्व को रेखांकित किया। संस्था की ओर से प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में किरण चोनकर ‘दीवानी’ ने आभार व्यक्त किया। सुबह 9 बजे आरती तिवारी सनत ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। अंत में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कवि सम्मेलन का समापन हुआ।यह ऑनलाइन आयोजन साहित्य के माध्यम से मानवता, आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्रता दिवस परेड में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया गौरव फुल ड्रेस रिहर्सल में 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने दिखाया अनुशासन और जज्बा |

.  Dr Raghawendra Mishra Excutive EDITOR   विशाखापत्तनम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों के तहत पुलिस बैरक मैदान में फुल एवं फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त डॉ. शंखब्रत बागची, आईपीएस ने किया। रिहर्सल के दौरान 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों की शानदार वेशभूषा, अनुशासित टर्नआउट और प्रभावशाली भागीदारी ने मैदान में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ पूर्व सैनिकों की प्लाटून के पास पहुंचे और उनकी वेशभूषा, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान पुलिस आयुक्त और एक महिला आईपीएस अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा— “आप लोगों के आने से परेड की शान बढ़ गई।” पुलिस अधिकारियों के इन उत्साहवर्धक शब्दों से पूर्व सैनिकों में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशसेवा की भावना वर्दी उतरने के बाद भी समाप्त नहीं होती। राष्ट्र...

नगर के जाने-माने समाज सेवक एवं दानदाता डॉ कमल बैद जी को नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

विशाखापट्टनम: नगर के जाने-माने समाज सेवक दानदाता और गरीबों के मसीह कहलाने वाले डॉक्टर कमल बैदा जी को गोल्ड ईरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया! यह पुरस्कार उनके प्रतिभा एवं गरीबों की सहायता को ध्यान में रखते हुए दिया गया है! मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं डॉ कमल जी को आगे और भी अधिक से अधिक पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया जाना चाहिए!                              के ·वी· शर्मा                                संपादक