पूर्वज़ों को श्रद्धा सुमन….
कहाँ गये वो शख्श महान
जो थे मेरे घर की शान….
आते बहुत हमें वो याद
करते हैं प्रभु से फरियाद…
रहें कहीं भी वो सब आज
देते रहें वो आशीर्वाद…
माता पिता व सभी पूर्वज
दादा दादी नाना नानी…
बसे हुए सभी दिलों में
करते रहते उनको याद..
बस प्रार्थना यही कामना…
मिलता रहे हमें जीवन भर
उनका हमको आशीर्वाद
सभी हमारे जो थे प्रियजन
नहीं साथ जो मेरे आज
हम हैं उनका तर्पण करते
श्रद्धा सुमन हैं अर्पण करते
नही साथ जो मेरे आज.
चले गये वो वो शख्स महान..
जो थे परिवार की शान….
किया हमारा पालन पोषण
बने आज हम भी इंसान…
चलें उन्हीं के पद चिन्हों पर.
इतनी शक्ति देना हमको…
बनें हम भी आगे चलकर
आपके परिवार की शान…
श्री हरि श्री विष्णुजी के श्री चरणों में
गया धाम में करते वास….
जो थे मेरे घर की शान
चले गये वो शख्स महान…….
….
आर डी बाजपेई
संपादक
जनोदय न्यूज़ विज़न
लखनऊ….


Comments
Post a Comment