Skip to main content

आर.सी. मिशन स्कूल, वडताल में प.पू. बिशप रत्ना स्वामी का दौरा*


वडताल, 17 सितंबर 2026: आर.सी. मिशन स्कूल, वडताल में अहमदाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष प.पू. बिशप रत्ना स्वामी के आगमन के अवसर पर आज दोपहर 3 बजे विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर रेव. फादर रुमाल्दो, असिस्टेंट मैनेजर रेव. फादर एल्टन तथा बिशप साहब के सचिव रेव. फादर प्रतीक वाघेला सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. शैलेष वाणिया द्वारा प.पू. बिशप रत्ना स्वामी का शब्दों द्वारा स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिकेत डाभी ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर बिशप साहब का स्वागत किया। वहीं सचिव रेव. फादर प्रतीक वाघेला का स्वागत विकास सर द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर रेव. फादर रुमाल्दो ने विद्यार्थियों से बाह्य मूल्यांकन के साथ-साथ उपस्थित अतिथियों के मार्गदर्शन एवं विचारों को ध्यानपूर्वक सुनने का आग्रह किया।

इसके पश्चात अहमदाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष प.पू. बिशप रत्ना स्वामी ने विद्यार्थियों के समक्ष एक सुंदर एवं प्रेरणादायी कहानी प्रस्तुत की। बिशप साहब की रोचक एवं ज्ञानवर्धक बातों से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और आनंद देखने को मिला। बच्चों ने कहानी का भरपूर आनंद लिया।पूरे कार्यक्रम का सुंदर संचालन विद्यालय के मैनेजर रेव. फादर रुमाल्दो द्वारा किया गया। सभी के सहयोग से कार्यक्रम आनंदमय, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्रता दिवस परेड में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया गौरव फुल ड्रेस रिहर्सल में 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने दिखाया अनुशासन और जज्बा |

.  Dr Raghawendra Mishra Excutive EDITOR   विशाखापत्तनम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों के तहत पुलिस बैरक मैदान में फुल एवं फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त डॉ. शंखब्रत बागची, आईपीएस ने किया। रिहर्सल के दौरान 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों की शानदार वेशभूषा, अनुशासित टर्नआउट और प्रभावशाली भागीदारी ने मैदान में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ पूर्व सैनिकों की प्लाटून के पास पहुंचे और उनकी वेशभूषा, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान पुलिस आयुक्त और एक महिला आईपीएस अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा— “आप लोगों के आने से परेड की शान बढ़ गई।” पुलिस अधिकारियों के इन उत्साहवर्धक शब्दों से पूर्व सैनिकों में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशसेवा की भावना वर्दी उतरने के बाद भी समाप्त नहीं होती। राष्ट्र...

नगर के जाने-माने समाज सेवक एवं दानदाता डॉ कमल बैद जी को नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

विशाखापट्टनम: नगर के जाने-माने समाज सेवक दानदाता और गरीबों के मसीह कहलाने वाले डॉक्टर कमल बैदा जी को गोल्ड ईरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया! यह पुरस्कार उनके प्रतिभा एवं गरीबों की सहायता को ध्यान में रखते हुए दिया गया है! मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं डॉ कमल जी को आगे और भी अधिक से अधिक पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया जाना चाहिए!                              के ·वी· शर्मा                                संपादक