सीखने-सिखाने की खास खूबी
और दूसरों की दिल से परवाह
करने वाले दिल के साथ,
आप जो कुछ भी सिखाते-बताते हैं,
उसमें ढेर सारा प्यार भर देते हैं।
आप हमारे लिए बहुत खास हैं,
और शायद आपको कभी
पता भी न चले कि कितना
क्योंकि आपने जिन भी लोगों
की ज़िंदगी को छुआ,
उन्हें बेहतर बनाने में मदद की।
आपने अपने स्टूडेंट्स में
क्रिएटिविटी जगाई और
उन्हें ऐसे लक्ष्य पाने के लिए
प्रेरित किया जिन्हें खरीदा नहीं जा सकता।
आप इतने खास टीचर हैं
कि शब्दों में बयां नहीं
किया जा सकता कि
आपके बेहतरीन काम के लिए
आपकी कितनी कद्र की जाती है।
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में एक छोटी सी कविता समर्पित कर रहा हूं !
के ·वी· शर्मा संपादक

Comments
Post a Comment