Skip to main content

भाषाओं एवं साहित्य के विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका” विषय पर आयोजित द्विदिवसीय बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन


विशाखापट्टनम :सेंट जोसेफ्स कॉलेज फॉर वूमेन (स्वायत्त), विशाखापट्टनम में आयोजित “भाषाओं एवं साहित्य के विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की भूमिका” विषय पर द्विदिवसीय बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन 8 जुलाई 2026 की सायंकाल आयोजित भव्य समापन समारोह के साथ हुआ।


समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिस्टर शायजी पी. डी. ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भाषा शिक्षण, साहित्यिक अनुसंधान तथा ज्ञान के प्रसार के लिए अत्यंत उपयोगी है, किन्तु इसके साथ मानवीय मूल्यों एवं सृजनात्मकता का संरक्षण भी आवश्यक है।


मुख्य अतिथि सीएमए डी. रमण मूर्ति, वित्तीय सलाहकार, मुख्य लेखा अधिकारी एवं वित्त विभागाध्यक्ष, विशाखापट्टनम पोर्ट अथॉरिटी ने अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भाषा शिक्षण, अनुवाद, साहित्यिक अनुसंधान तथा डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने प्रतिभागियों से AI का नैतिक एवं रचनात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।


विशिष्ट अतिथि डॉ. एन. सोलोमन बेनी, अध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, आंध्र विश्वविद्यालय ने भाषा एवं साहित्य के अध्ययन में तकनीकी प्रगति और रचनात्मक चिंतन के समन्वय पर बल दिया।

अतिविशिष्ट अतिथि प्रो. आर. एस. सर्राजू, वरिष्ठ विशेषज्ञ, भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं पूर्व प्रो-वाईस चांसलर, हैदराबाद विश्वविद्यालय ने भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं डिजिटल विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।


इस सम्मेलन में 100 से अधिक शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न राज्यों एवं संस्थानों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।


इस सम्मेलन की संयोजिका डॉ. पी. के. जयलक्ष्मी तथा सह-संयोजिका एवं जनसंपर्क अधिकारी (PRO) डॉ. टी. भास्करा सुधा थीं। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका डॉ. पी. के. जयलक्ष्मी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments

  1. Hearty congratulations zprof jaya &team for success fully conducting the International seminar on role of AI in the development of language &literature.Most relevant &inspirative theme is selected for the seminar is highly appreciated.wish many more in near future.

    ReplyDelete

Post a Comment