Skip to main content

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फ़ेडरेशन द पू रेलवे रांची मंडल हटिया के प्रांगण में 80 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया ।


हटिया :दिनांक 15 अगस्त 2026 को ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन हटिया शाखा के द्वारा फेडरेशन हटिया के परिसर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मंच का संचालन चंचल कुमार सिंह सचिव द्वारा किया गया। संजीव रमन द्वारा झंडा फहराया गया। अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर जो स्वतंत्रता अर्जित की है उसे बचाना हमलोगों का कर्तव्य है। मुख्य वक्ता चंचल कुमार सिंह सचिव, नित्या लाल, जयराम प्रसाद तथा सुबोध लाल थे। तिरंगा फहराने के उपरांत मासिक बैठक रखा गया जिसमें लगभग 100 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के प्रारंभ में अगस्त माह में जन्मे 3 पेंशनरों को टाफी और पेन भेंटकर सम्मानित किया गया और 6 नये सदस्यों को फेडरेशन की सदस्यता दी गई। फेडरेशन के केन्द्रीय संगठन द्वारा 2 लोगों ए एन राव तथा काली दास मुंडा को सी ई सी के रूप में चुना गया। वित्त प्रबंधक बी एल हलधर ने जुलाई माह का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। 12 से 15 सदस्यों का टीम आगामी 31 अक्टूबर तथा 01 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाले केन्द्रीय महासभा में शामिल होने का फैसला लिया गया। अगला मासिक बैठक 13 सितंबर को प्रस्तावित है। अध्यक्ष काली दास मुंडा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम को समाप्त किया गया। समाचार संकलन अशोक प्रसाद मिडिया प्रभारी द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्रता दिवस परेड में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया गौरव फुल ड्रेस रिहर्सल में 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने दिखाया अनुशासन और जज्बा |

.  Dr Raghawendra Mishra Excutive EDITOR   विशाखापत्तनम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों के तहत पुलिस बैरक मैदान में फुल एवं फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त डॉ. शंखब्रत बागची, आईपीएस ने किया। रिहर्सल के दौरान 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों की शानदार वेशभूषा, अनुशासित टर्नआउट और प्रभावशाली भागीदारी ने मैदान में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ पूर्व सैनिकों की प्लाटून के पास पहुंचे और उनकी वेशभूषा, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान पुलिस आयुक्त और एक महिला आईपीएस अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा— “आप लोगों के आने से परेड की शान बढ़ गई।” पुलिस अधिकारियों के इन उत्साहवर्धक शब्दों से पूर्व सैनिकों में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशसेवा की भावना वर्दी उतरने के बाद भी समाप्त नहीं होती। राष्ट्र...

नगर के जाने-माने समाज सेवक एवं दानदाता डॉ कमल बैद जी को नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

विशाखापट्टनम: नगर के जाने-माने समाज सेवक दानदाता और गरीबों के मसीह कहलाने वाले डॉक्टर कमल बैदा जी को गोल्ड ईरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया! यह पुरस्कार उनके प्रतिभा एवं गरीबों की सहायता को ध्यान में रखते हुए दिया गया है! मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं डॉ कमल जी को आगे और भी अधिक से अधिक पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया जाना चाहिए!                              के ·वी· शर्मा                                संपादक

समाजसेवी एवं उद्योगपति स्वर्गीय बाबू एस.पी. सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक स्मरण

.                  डॉ. रघुवेंद्र मिश्रा कार्यकारी संपादक विशाखापट्टनम। समाजसेवा, उद्योग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय बाबू एस.पी. सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। स्वर्गीय सिंह का जन्म 20 अक्टूबर 1947 को हुआ था तथा उनका निधन 2 सितंबर 2020 को हुआ। स्वर्गीय एस.पी. सिंह Sunita Group के संस्थापक रहे, जिसके अंतर्गत पांच कंपनियां संचालित होती हैं। उद्योग जगत में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने छठ पूजा घाट, श्री गणेश पूजा कल्चरल एसोसिएशन (SGPCA) जैसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की स्थापना एवं गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे भारतीय सांस्कृतिक संघ, विनायक नगर, VUDA Colony के अध्यक्ष, जन सेवा संघ, हैदराबाद के उपाध्यक्ष, विशाखा हिंदी भाषी समाज, विशाखापट्टनम के वरिष्ठ सलाहकार तथा सार्वजनिक दुर्गा पूजा, मेघाद्रिपेटा के वरिष्ठ सलाहकार भी रहे। समाज एवं संस्कृति के प्रति उनके समर्पण और योगदान को देखत...