खंभोलज। खंभोलज साहित्य सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ को 2 अक्टूबर, 2026 को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ ह्यूमन एक्सीलेंस, इंडिया की ओर से ‘ग्लोबल लीडरशिप एंड इंटीग्रिटी अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ऑनलाइन प्रदान किया गया।संस्था द्वारा डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ की सामाजिक प्रतिबद्धता, उच्च मानवीय मूल्यों, सकारात्मक दृष्टिकोण तथा मानवता के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई। संस्था ने उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए आशा व्यक्त की वे भविष्य में भी लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हुए समाज एवं मानवता के कल्याण में अपना योगदान देते रहेंगे।इस सम्मान पर डॉ. टीकम सोनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. शैलेष वाणिया‘शैल’ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ को मिले इस सम्मान से खंभोलज साहित्य सेवा संस्था के सदस्यों, साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह सम्मान उनके सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान को प्रोत्साहित करने वाला साबित होगा।


Comments
Post a Comment