विशाखापट्टनम में पहली बार होगा श्री गणेश महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन | पूर्वांचल कीर्तन मंडली के सौजन्य से 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान |
विशाखापट्टनम। पूर्वांचल कीर्तन मंडली के सौजन्य से विशाखापट्टनम में पहली बार श्री गणेश महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन 27 दिसंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक सरस्वती ग्राउंड, जवाहर नगर, विशाखापट्टनम में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के कथावाचक काशी धाम के श्री गर्गाचार्य जी महाराज होंगे। उनके श्रीमुख से प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्री गणेश महापुराण की कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजन की शुरुआत 26 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 27 दिसंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रुद्र महायज्ञ एवं हवन तथा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक श्री गणेश महापुराण कथा आयोजित की जाएगी।
3 जनवरी 2027 को पूर्णाहुति एवं हवन का आयोजन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं परिवारजनों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर कथा श्रवण करने, यज्ञ में आहुति देने और महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। आयोजकों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है।
निवेदक :
समस्त भक्त मंडल, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
संपर्क : 9642975281, 9440662041, 9553864150, 9757347521

Comments
Post a Comment