Skip to main content

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा ‘शरद पूर्णिमा’ विषय पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित

.  Dr Sailesh vania Buero Chief Gujarat 
खंभोलज, आणंद, गुजरात। दिनांक: 26 अक्टूबर 2026 खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को ‘शरद पूर्णिमा’ विषय पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस साहित्यिक कार्यक्रम में देश के कवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सुंदर एवं मौलिक रचनाएँ प्रस्तुत कीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से श्री के. वी. शर्मा जी उपस्थित रहे। गुजरात की कवयित्री उषा दावडा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। संस्था की नेशनल सेक्रेटरी प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने अपने सहयोग से व्हाट्सएप साहित्यिक मंच की गरिमा और सुंदरता बढ़ाई।इस अवसर पर कुल 21 कवि-कवयित्रियों ने ‘शरद पूर्णिमा’ विषय पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। शरद पूर्णिमा की चाँदनी, प्रेम, प्रकृति, भक्ति और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी काव्य अभिव्यक्तियों ने साहित्यिक वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। संस्था के व्हाट्सएप समूह में 604 सदस्य जुड़े हुए थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले रचनाकारों को संस्था के अध्यक्ष द्वारा डिजिटल सम्मान-पत्र प्रदान किए गए।काव्य पाठ करने वाले कवि-कवयित्रियों के नाम इस प्रकार हैं:डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’, प्रीति परमार ‘प्रीत’, उषा दावडा, रागिनी शुक्ल ‘राग', कैलाशबेन पटेल, कोमल वर्मा, आर. डी. बाजपे', विवेक मिश्रा, सुषमा बंजारे, डॉ. अनन्तराम चौबे ‘अनन्त’, कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीया ‘सुभाषिनी’, धनजीभाई गढ़िया ‘मुरली’, जूनागढ़, कैलाश मांडलिया सोनी, रमेश पटेल ‘आकाशदीप’, कैलिफोर्निया, किरण चोनकर ‘दीवानी’, पालजीभाई राठोड़ ‘प्रेम’, डॉ. राजेश तिवारी ‘मक्खन’, झाँसी, निलेश राठोड़, हर्षाबहन, राजेश परमार, गीता मकवाणा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से जुड़े साहित्यकारों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। सुबह 9 बजे दिल्ली की आरती तिवारी ‘सनत’ ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति का भाव जागृत हुआ। अंत में किरण चोनकर ‘दीवानी’ ने सभी अतिथियों, कवि-कवयित्रियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।खंभोलज साहित्य सेवा संस्था साहित्य, संस्कृति और काव्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निरंतर ऐसे आयोजन करती रहती है। ‘शरद पूर्णिमा’ विषय पर आयोजित इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन ने साहित्यकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने और आपसी साहित्यिक संबंधों को मजबूत करने का सुंदर अवसर प्रदान किया,

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्रता दिवस परेड में पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया गौरव फुल ड्रेस रिहर्सल में 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने दिखाया अनुशासन और जज्बा |

.  Dr Raghawendra Mishra Excutive EDITOR   विशाखापत्तनम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियों के तहत पुलिस बैरक मैदान में फुल एवं फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल का निरीक्षण विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त डॉ. शंखब्रत बागची, आईपीएस ने किया। रिहर्सल के दौरान 22 त्रि-सेवा पूर्व सैनिकों ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ परेड में हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों की शानदार वेशभूषा, अनुशासित टर्नआउट और प्रभावशाली भागीदारी ने मैदान में मौजूद लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ पूर्व सैनिकों की प्लाटून के पास पहुंचे और उनकी वेशभूषा, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान पुलिस आयुक्त और एक महिला आईपीएस अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा— “आप लोगों के आने से परेड की शान बढ़ गई।” पुलिस अधिकारियों के इन उत्साहवर्धक शब्दों से पूर्व सैनिकों में खुशी और गर्व की भावना देखने को मिली। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देशसेवा की भावना वर्दी उतरने के बाद भी समाप्त नहीं होती। राष्ट्र...

नगर के जाने-माने समाज सेवक एवं दानदाता डॉ कमल बैद जी को नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया!

विशाखापट्टनम: नगर के जाने-माने समाज सेवक दानदाता और गरीबों के मसीह कहलाने वाले डॉक्टर कमल बैदा जी को गोल्ड ईरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा नेशनल मंडेला अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया! यह पुरस्कार उनके प्रतिभा एवं गरीबों की सहायता को ध्यान में रखते हुए दिया गया है! मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं डॉ कमल जी को आगे और भी अधिक से अधिक पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया जाना चाहिए!                              के ·वी· शर्मा                                संपादक

समाजसेवी एवं उद्योगपति स्वर्गीय बाबू एस.पी. सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक स्मरण

.                  डॉ. रघुवेंद्र मिश्रा कार्यकारी संपादक विशाखापट्टनम। समाजसेवा, उद्योग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय बाबू एस.पी. सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। स्वर्गीय सिंह का जन्म 20 अक्टूबर 1947 को हुआ था तथा उनका निधन 2 सितंबर 2020 को हुआ। स्वर्गीय एस.पी. सिंह Sunita Group के संस्थापक रहे, जिसके अंतर्गत पांच कंपनियां संचालित होती हैं। उद्योग जगत में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने छठ पूजा घाट, श्री गणेश पूजा कल्चरल एसोसिएशन (SGPCA) जैसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की स्थापना एवं गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे भारतीय सांस्कृतिक संघ, विनायक नगर, VUDA Colony के अध्यक्ष, जन सेवा संघ, हैदराबाद के उपाध्यक्ष, विशाखा हिंदी भाषी समाज, विशाखापट्टनम के वरिष्ठ सलाहकार तथा सार्वजनिक दुर्गा पूजा, मेघाद्रिपेटा के वरिष्ठ सलाहकार भी रहे। समाज एवं संस्कृति के प्रति उनके समर्पण और योगदान को देखत...