विशाखापट्टनम: नई दिल्ली से प्राप्त सूचना के तहत नगर के जाने माने समाज सेवक एवं दानदाता डॉ कमल सिंह बैद जी को भारत राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आईकॉन इंटरनेशनल पुरस्कार कार्यक्रम मे जानी मानी फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों द्वारा बिजनेस आइकन अवार्ड सम्मानित हुए! जो विशाखापट्टनम ही नहीं भारत की जनता के लिए गौरव की बात है! ज्ञात रहे कि आइकॉन संस्कार द्वारा लगातार दूसरी बार विश्व विख्यात पुरस्कार से सम्मानित किया गया है! माना जा रहा है आने वाले दिनों में डॉ कमल जी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार के साथ सम्मानित होना कोई असंभव बात नहीं है!क्योंकि डॉक्टर कमल जी के बारे में विशाखापट्टनम से लेकर नई दिल्ली तक चर्चा का विषय बन गया है! इसके लिए डॉक्टर कमल जी को विशाखापट्टनम की जनता की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई!
के वी शर्मा
संपादक



Comments
Post a Comment